विश्व दूरसंचार दिवस पर बोले मुकुंद साव, कहा- दूरसंचार आज हर नागरिक की बुनियादी जरूरत

By : News11 Bharat
विश्व दूरसंचार दिवस पर बोले मुकुंद साव, कहा- दूरसंचार आज हर नागरिक की बुनियादी जरूरत

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत
बरही/डेस्क:
विश्व दूरसंचार एवं सूचना समाज दिवस के अवसर पर साहित्यकार, भाजपा नेता एवं बरही विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने दूरसंचार के महत्व और भारत में तेजी से हो रहे तकनीकी विस्तार पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आज के दौर में दूरसंचार केवल सुविधा नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और विकास का एक महत्वपूर्ण आधार बन चुका है.

मुकुंद साव ने बताया कि दूरसंचार (Telecommunication) का अर्थ इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों-जैसे केबल, फाइबर ऑप्टिक्स और रेडियो तरंगों के जरिए सूचना, आवाज और डेटा का आदान-प्रदान करना है. इसमें इंटरनेट, मोबाइल फोन, ब्रॉडबैंड और सैटेलाइट संचार जैसी सेवाएं शामिल है.

उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया के सबसे तेज 5G रोलआउट में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. वर्तमान में देश के 99 प्रतिशत से अधिक जिलों तक 4G और 5G सेवाओं का विस्तार किया जा चुका है. इसके साथ ही भारत दुनिया में सबसे अधिक वायरलेस डेटा खपत करने वाला देश बन गया है, जहां प्रति ग्राहक औसतन 21.30 GB डेटा उपयोग किया जा रहा है. वहीं, 1GB डेटा की औसत कीमत घटकर लगभग 13 से 14 रुपये रह गई है. मुकुंद साव ने बताया कि केंद्र सरकार की 4G संतृप्ति परियोजना और ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क (OFC) के जरिए दूरदराज के गांवों और ग्राम पंचायतों तक इंटरनेट और संचार सेवाएं पहुंचाई जा रही है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत हो रही है.

उन्होंने दूरसंचार विभाग (DoT) और भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) की भूमिका पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि ये संस्थाएं देश में टेलीकॉम नीतियां, लाइसेंसिंग, स्पेक्ट्रम आवंटन, सेवा गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है. साइबर सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर भी मुकुंद साव ने लोगों को जागरूक किया. उन्होंने बताया कि दूरसंचार विभाग द्वारा एक विशेष पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है, जिसके जरिए लोग अपने नाम पर चल रहे मोबाइल नंबरों की जांच कर सकते है और स्पैम कॉल या डिजिटल धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करा सकते है.

उन्होंने यह भी कहा कि पुराने टेलीग्राफ कानूनों की जगह अब दूरसंचार अधिनियम 2023 लागू किया गया है, जो आधुनिक तकनीक, साइबर सुरक्षा और स्पेक्ट्रम के प्रभावी उपयोग को नियंत्रित करता है. मुकुंद साव ने कहा कि हर वर्ष 17 मई को विश्व दूरसंचार एवं सूचना समाज दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को इंटरनेट और सूचना संचार तकनीक के महत्व के प्रति जागरूक करना है. यह दिवस अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) की स्थापना की भी याद दिलाता है. वहीं, विश्व दूरसंचार दिवस के अवसर पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने देशवासियों और दूरसंचार क्षेत्र से जुड़े सभी कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया के निर्माण में दूरसंचार कर्मियों की भूमिका बेहद अहम है.

यह भी पढ़े: चौपारण में मनाया जाएगा फलाहारी बाबा का चौथा बैकुंठ उत्सव, दो दिवसीय धार्मिक आयोजन की तैयारी तेज

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.