न्यूज11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क: गरीब महिलाओं को सशक्त बनाने व रोजगार से जोड़ने के लिए पोटका प्रखंड क्षेत्र के भाटिन गांव ( जादूगोड़ा) में मुक्तिधाम फाउंडेशन ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया व छह सिलाई मशीन महिलाओं को उपलब्ध कराई. इधर सिलाई मशीन पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे. इस बाबत मुक्ति फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक अमित प्रसाद सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना व प्रशिक्षण से जुड़े समान को उपलब्ध कराना ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं आत्म निर्भर बन अपने व अपने परिवार की जीविका चला सके.
इधर इस मौके पर मुक्तिधाम फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष अमित प्रसाद सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गाँव की महिलाओं को सशक्त करना एवं आत्मनिर्भर बनाना है. इसी उद्देश्य से छह सिलाई मशीनें बाटी गई. अंत में उन्होंने अपनी भावी योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा कि कि जल्द ही हर घर _एक पौधा अभियान जमशेदपुर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा जिसकी शुरुआत जून के प्रथम सप्ताह में होगी.
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरस्वती मुर्मू ने की. इस मौके पर मुक्ति धाम फाउंडेशन के कार्यकारी निर्देशक अमित कुमार , अध्यक्ष अनुपम सिंह सुबोध कुमार साहू, बजरंग करुआ,राकेश गोंद, निवारण महतो, प्रदीप कर्मकार ने हिस्सा लिया.
यह भी पढ़ें: प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा 'विघ्नहर्ता' का स्वरूप