टोरी आरओबी निर्माण में देरी पर बोले सांसद कालीचरण सिंह, जटिलताओं को दूर करने का दावा

By : News11 Bharat
टोरी आरओबी निर्माण में देरी पर बोले सांसद कालीचरण सिंह, जटिलताओं को दूर करने का दावा

राहुल कुमार/न्यूज 11भारत 

चंदवा/डेस्क:  क्षेत्र की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या बन चुके टोरी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण में हो रही लगातार देरी को लेकर पत्रकारों द्वारा सवाल उठाए जाने पर सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि मामला काफी जटिल है और लंबे समय से प्रक्रियाधीन है.

उन्होंने बताया कि ब्रिज निर्माण में आ रही तकनीकी व प्रशासनिक बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. विभागीय मंत्री भी मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और इस दिशा में काफी प्रगति हुई है. सांसद के अनुसार परियोजना का प्राक्कलन स्वीकृत हो चुका है, जबकि भूमि अधिग्रहण से संबंधित रिपोर्ट जिले के उपायुक्त से मांगी गई है. यह फाइल लगभग तीन महीने से लंबित है, लेकिन जल्द समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है.

सांसद ने आश्वासन दिया कि थोड़े समय में इस महत्वपूर्ण परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में ठोस निर्णय लिया जाएगा.

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव, जिला सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद, कुलामन साहू, रामप्रसाद साहू, रोहित शाहदेव, बबलू सोनी, दुर्गा ठाकुर, टोरी टीआई संजय कुमार, आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी रंजीत रंजन सहाय सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: सिसई के गांवों में हाथियों से प्रभावित ग्रामीणों के बीच पटाखे व टॉर्च देने की मांग विधायक ने विधानसभा सत्र में रखी

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित