सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, गायब मिले कई अधिकारी-कर्मचारी

प्रखंड और अंचल कर्मचारियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक

By : Admin
सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी  ने प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, गायब मिले कई अधिकारी-कर्मचारी

रवि सिन्हा/न्यूज11  भारत

डुमरी/डेस्क: डुमरी प्रखंड मुख्यालय में उस समय हडकंप मच गया. जब गिरिडीह लोकसभा के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी अचानक प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण करने लगे. जहां उन्होंने पाया कि कई अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय से गायब थें. इसके बाद उन्होंने प्रखंड और आंचल कर्मचारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक भी की. जहां उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की चल रही योजनाओं का रिव्यू किया और पेंडिंग योजनाओं को जल्दी पूरा करने का भी निर्देश दिया है. वहीं उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की किसी भी परेशानी को तुरंत ही दूर करें.

क्षेत्र के लोगों को कोई भी परेशानी ना हो सके. इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से समय पर कार्यालय आने की हिदायत दी है. वहीं बैठक में सांसद ने कहा कि 15 दिनों के बाद फिर से एक बैठक की जाएगी जिसमें अधिकारियों से प्रोग्रेस रिपोर्ट लिया जाएगा. बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए हैं. बैठक म़े डुमरी के प्रभारी एसडीएम संतोष गुप्ता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित प्रसाद अंचल अधिकारी शशि भूषण वर्मा रेफरल अस्पताल प्रभारी राजेश महतो सहित प्रदीप मंडल सुरेंद्र साव,दुर्योधन महतो,छक्कन महतो,यशोदा देवी व प्रखंड और अंचल के कर्मचारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: जादूगोड़ा  में बाबूलाल सोरेन परिवार सम्मान योजना नाम से राशन कार्ड की हुई शुरुआत

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट