शिलान्यास

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सांसद व विधायक ने किया तीन सड़कों का शिलान्यास

शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर स्थानीय ग्रामीणों एवं झामुमो-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में देखा गया उत्साह <br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सांसद व विधायक ने किया तीन सड़कों का शिलान्यास

नंदकिशोर कुमार/न्यूज11  भारत 

डुमरी/डेस्क: गुमला जिले के डुमरी प्रखंड के जूरमू पंचायत अंतर्गत दीना महुआटोली से बेलटोली तक 3.4 कि.मी., कांदापाठ से डुलू सरना तक 1.6 कि. मी. एवं कांदापाठ से टोपेटोली तक 2.5 कि. मी.  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़क का शिलान्यास गुरुवार को लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत एवं गुमला विधायक भूषण तिर्की ने संयुक्त रूप से किया. शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर स्थानीय ग्रामीणों एवं झामुमो-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया. ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया. इसके बाद सांसद एवं विधायक ने नारियल फोड़कर शिलापट्ट का अनावरण किया. मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि गांवों के विकास के लिए सड़क सबसे महत्वपूर्ण आधारभूत सुविधा है. सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार जैसी सुविधाओं तक पहुंचने में सहूलियत होगी.

उन्होंने पूर्व में सड़क के अभाव में मरीजों को खाट पर लिटाकर अस्पताल ले जाने की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण बेहद जरूरी है. सांसद ने सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की बात कही. उन्होंने संवेदक को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने तथा मजदूरों के मजदूरी भुगतान में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया.सांसद ने केंद्र सरकार की नीतियों और वर्तमान में लागू किए जा रहे कानूनों का भी उल्लेख किया.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे कुछ नियम कानूनों का झारखंड पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है और इससे राज्य को मिलने वाले फंड के वितरण में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है. उन्होंने राज्य सरकार की मईया सम्मान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि योजना बेहतर ढंग से संचालित हो रही थी, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में सरकार के सामने कई तरह की कठिनाइयां हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जातिवाद के नाम पर लोगों के बीच आपसी मतभेद पैदा करने का आरोप भी लगाया. वहीं, विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि सांसद और विधायक दोनों ने संयुक्त रूप से सड़क निर्माण का शिलान्यास किया है. यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगी.

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना जनप्रतिनिधियों का दायित्व है. झारखंड सरकार गरीबों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है. उन्होंने मईया सम्मान योजना सहित राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की सराहना की. कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा, आलोक साहू, अनिरुद्ध चौबे, रंजीत सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मिंज, प्रखंड प्रमुख जीवंती एक्का, अख्तर अली, मकबूल आलम, प्रमोद खलखो, गुलाम मुंडा, श्याम बिहारी यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: अब चीन और पाकिस्तान से सटी सीमाओं की चौकसी और भी मजबूत, ISRO का EOS-05 सैटेलाइट सीमाओं पर रखेगा कड़ी नजर

संबंधित सामग्री

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.