जादूगोड़ा: खैरबानी गांव में नदी का जलस्तर बढ़ते ही थम जाता है आवागमन, पुलिया की ...

पुलिया की मांग

जादूगोड़ा: खैरबानी गांव में नदी का जलस्तर बढ़ते ही थम जाता है आवागमन, पुलिया की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

गुडराघाटी नदी पर पुलिया की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नदी किनारे प्रदर्शन किया.

जादूगोड़ा खैरबानी गांव में नदी का जलस्तर बढ़ते ही थम जाता है आवागमन पुलिया की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

न्यूज़11 भारत 
जादूगोड़ा/डेस्क:
पोटका विधानसभा अंतर्गत डुमरिया प्रखंड के खैरबानी गांव के टोला जानुमटांडी में गुडराघाटी नदी पर पुलिया की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नदी किनारे प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पुलिया नहीं होने से बरसात के दिनों में ग्रामीणों की परेशानी काफी बढ़ गई है. नदी का जलस्तर बढ़ते ही आवागमन पूरी तरह ठप पड़ जाता है. स्थिति ऐसी है कि ग्रामीणों को पैदल नदी पार करने में भी जोखिम उठानी पड़ती है.

ग्रामीण मोहन मार्डी ,पूजा मार्डी  व सोन मुनि मार्डी ने कहा कि सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और मरीजों को उठानी पड़ रही है. प्रतिदिन अभिभावक अपने बच्चों को गोद और कंधे पर उठाकर नदी पार कराने को मजबूर हैं. जलस्तर अधिक बढ़ जाने पर कई बार अभिभावक बच्चों को स्कूल भेज ही नहीं पाते. इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. वहीं, किसी ग्रामीण के बीमार पड़ने पर उसे अस्पताल ले जाना भी बड़ी चुनौती बन जाता है. 

इस बाबत ग्रामीणों का कहना है कि गुडराघाटी नदी पर पुलिया निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है. इस संबंध में कई बार मुखिया, विधायक और सांसद समेत जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई. प्रशासन को भी लिखित आवेदन देकर पुल निर्माण की मांग की गई, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला. ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी जताई है कि उनकी मांग वर्षों से कागजों तक सीमित है, लेकिन धरातल पर कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दे रही है. बरसात के दिनों में उन्हें हर वर्ष इसी समस्या का सामना करना पड़ता है. पुलिया नहीं होने के कारण शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक आवागमन तीनों प्रभावित हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: जामताड़ा: शराब से लदी पिकअप वैन पलटी, बोतल लूटने की मची होड़; चालक फरार

संबंधित सामग्री

बरवाडीह में आदिशक्ति महावीर मंदिर दुर्गा पूजा कमिटी गठित, राजेंद्र कुमार ‘बबलू’ अध्यक्ष, विवेक सिंह सचिव बने

झारखंड

बरवाडीह में आदिशक्ति महावीर मंदिर दुर्गा पूजा कमिटी गठित, राजेंद्र कुमार ‘बबलू’ अध्यक्ष, विवेक सिंह सचिव बने

कमल किशोर सिंह ‘रिंकू’ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सोने की बाली भी बरामद कर ली है.

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

झारखंड

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

आरोपी ने कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर के एक होटल में ले जाकर परीक्षा के प्रश्नों और उत्तरों को रटवाया था

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया