शोक संवेदना

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  मानुषमुड़िया-दारिशोल मुख्य सड़क पर जामजुरकी के समीप बीते दिन हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भादुआ गांव के दो युवकों हीरक महतो एवं पवित्र महतो की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. मोटरसाइकिल से जा रहे दोनों युवकों की दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. एक साथ दो युवाओं की मौत से उनके परिवारों के साथ-साथ ग्रामीण भी गहरे सदमे में हैं.

घटना की सूचना के बाद से ही गांव में मातम का माहौल है. इसी बीच जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो गुरुवार देर शाम बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत अंतर्गत भादुआ गांव पहुंचे. सांसद ने दिवंगत हीरक महतो एवं पवित्र महतो के श्राद्धकर्म में शामिल होकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की.

सांसद ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि कम उम्र में अपनों को खोने का दर्द बेहद पीड़ादायक होता है. इस कठिन समय में परिवार स्वयं को अकेला न समझे. उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग एवं साथ देने का भरोसा दिलाया.

इस दौरान सांसद ने दोनों दिवंगत युवकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा ईश्वर से शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की. सांसद के गांव पहुंचकर परिजनों से मिलने पर ग्रामीणों ने भी उनके प्रति आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

संबंधित सामग्री

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.