मोराबादी मैदान में होगा भव्य रावण दहन

रावण दहन के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार: 70 फीट का रावण, भव्य आतिशबाजी का इंतज़ाम

By : Shreya Suman
रावण दहन के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार: 70 फीट का रावण, भव्य आतिशबाजी का इंतज़ाम

मोराबादी मैदान

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची का ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान विजयादशमी के अवसर पर एक बार फिर भव्य रावण दहन का साक्षी बनने जा रहा है. दशकों से चली आ रही इस परंपरा को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर है. आयोजन समिति ने तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दे दिया है. मैदान में लगातार मंच, सुरक्षा, लाइटिंग और झांकियों की सजावट का कार्य जारी है.

विशालकाय पुतले आकर्षण का केंद्र
इस बार भी मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के विशाल पुतले तैयार किए गए हैं. रावण का पुतला 70 फीट, कुंभकरण का 65 फीट और मेघनाद का 60 फीट ऊंचा होगा. इन पुतलों को देखने के लिए आसपास के जिलों से भी लोग पहुंचेंगे. आयोजनकर्ताओं का कहना है कि इस वर्ष विशेष आकर्षण के रूप में अत्याधुनिक तकनीक से आतिशबाजी और विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जो दर्शकों के लिए रोमांचक अनुभव होगा.

धार्मिक आस्था और सामाजिक संदेश
रावण दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. यही वजह है कि लोग परिवार सहित इस आयोजन को देखने आते हैं. आतिशबाजी, झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बच्चों और युवाओं के लिए खास आकर्षण का विषय होंगी. आयोजन समिति का मानना है कि इस पर्व के जरिए समाज को बुराइयों से दूर रहने और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश मिलता है.

यह भी पढ़े: पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने विधानसभा क्षेत्र के सभी दुर्गा मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा से मांगा आशीर्वाद

संबंधित सामग्री

दानापुर में सनसनी: सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया; दोनों की मौत

दानापुर में सनसनी: सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया; दोनों की मौत

बिहार पुलिस के सिपाही ने पहली अपनी बहन को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली.

अभी नहीं थमेगी बारिश! झारखंड में आज और कल जमकर बरसेंगे बादल; 27 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम 

अभी नहीं थमेगी बारिश! झारखंड में आज और कल जमकर बरसेंगे बादल; 27 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम 

मौसम विभाग ने झारखंड के कई हिस्सों में 23 से 27 सितंबर तक गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है.

रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल पहुंचे CM हेमंत और कल्पना सोरेन; बाहर ले जाने पर हो रहा विचार 

रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल पहुंचे CM हेमंत और कल्पना सोरेन; बाहर ले जाने पर हो रहा विचार 

रूपी सोरेन की तबीयत में लगातार उतार-चढ़ाव को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची से बाहर ले जाने पर विचार किया जा रहा है.

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट