न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम का मिजाज आज फिर बिगड़ सकता हैं. राजधानी रांची समेत कई जिलों में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. रातभर आसमान में गरजते बादल और तेज बारिश से नींद तक उचट गई. कई इलाकों में पानी भरने से सड़कें तालाब जैसी नजर आईं और हालात बाढ़ जैसे बन गए. सितंबर के आखिर में भी ऐसी बारिश ने सभी को हैरान कर दिया हैं.
मौसम विभाग के अनुसार, आज भी रांची, खूंटी, लोहरदगा और पूर्वी सिंहभूम के कई हिस्सों में भारी से हल्की बारिश हो सकती हैं. अगले दो दिनों तक राज्य के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र बारिश को और तेज कर सकता हैं. ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलते समय सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर ही सफर करने की सलाह दी गई हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक, यह बारिश मानसून की वापसी का संकेत हैं. इसे वापसी की बारिश कहा जा रहा हैं. हालांकि, इसकी तीव्रता को देखते हुए फिलहाल राहत की उम्मीद कम हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि मॉनसून भले ही आखिरी दौर में है, लेकिन अगले कुछ दिन तक झारखंड के कई इलाकों में बिजली चमकने और गरजने के साथ भारी बारिश की संभावना बनी हुई हैं.