Jharkhand weather update: झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 दिन तक झमाझम बारिश का अलर्ट

3 दिन तक झमाझाम बारिश का अलर्ट

Jharkhand weather update: झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 दिन तक झमाझम बारिश का अलर्ट

jharkhand weatherझारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून 3 दिन तक झमाझम बारिश का अलर्ट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार को झमाझाम बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार से शुक्रवार तक झारखंड के ज्यादातर जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.
तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट
बारिश के कारण राज्य के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 6 डिग्री कम है. वहीं, गोड्डा में सबसे ज्यादा 33.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दो दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री और कमी आ सकती है.
पलामू में सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश पलामू जिले में दर्ज की गई. यहां 78.4 मिमी बारिश हुई. गढ़वा में 59 मिमी, गुमला में 49.1 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 48.4 मिमी, पाकुड़ में 32 मिमी, धनबाद में 31.6 मिमी, पश्चिमी सिंहभूम में 27 मिमी, खूंटी में 26.8 मिमी और बोकारो में 26 मिमी बारिश हुई. वहीं राजधानी रांची में सिर्फ 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई.
मानसून ट्रफ से भी मिल रहा सहारा
मानसून ट्रफ अभी बीकानेर, जयपुर, दतिया, सीधी, झारसुगुड़ा और पुरी से होकर गुजर रहा है. यह ट्रफ बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव से जुड़ा हुआ है. ऐसे में ओड़िशा और झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा.
यह भी पढ़े: करमा पूजा 2025: आज मनाया जाएगा करमा पर्व, जानें व्रत का महत्व और पूजा की विधि

संबंधित सामग्री

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

झारखंड

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

झारखंड

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

देश-विदेश

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

झारखंड

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल

झारखंड

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल