विधायक सविता महतो ने चिलगु कल्याणपुर स्कूल में चार क्लास रूम का किया शिलान्यास

विधायक सविता महतो ने चिलगु कल्याणपुर स्कूल में चार क्लास रूम का किया शिलान्यास

विधायक सविता महतो ने चिलगु कल्याणपुर स्कूल में चार क्लास रूम का किया शिलान्यास

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तहत चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चिलगु स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय कल्याणपुर में चार अतिरिक्त क्लास रूम निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लगभग 36.01 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इन चार नए क्लास रूम से विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा. विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है. नए कक्ष निर्माण से छात्रों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त स्थान मिलेगा, जिससे शिक्षण कार्य और अधिक सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा. उन्होंने संवेदक को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, शंकर लायेक, मुखिया प्रतिनिधि शत्रुघन सिंह, ग्राम प्रधान कामदेव दास विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: एसबीएस महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों ने किया शिक्षा सचिव के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

झारखंड

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

झारखंड

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

सुखदेवनगर अतिक्रमण हटाव मामला पर हुई सुनवाई: HC ने CO से पूछा, निर्माण ध्वस्त क्यों किया?

झारखंड

सुखदेवनगर अतिक्रमण हटाव मामला पर हुई सुनवाई: HC ने CO से पूछा, निर्माण ध्वस्त क्यों किया?

धनबाद में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 68 SI-ASI का तबादला

झारखंड

धनबाद में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 68 SI-ASI का तबादला