विधायक संजीव सरदार ने सोहदा में टुसू कलाकारों का बढ़ाया उत्साह, श्रेष्ठ प्रतिमाएं हुईं सम्मानित

By : News11 Bharat
विधायक संजीव सरदार ने सोहदा में टुसू कलाकारों का बढ़ाया उत्साह, श्रेष्ठ प्रतिमाएं हुईं सम्मानित

प्रभात कुमार/न्यूज11  भारत 

जमशेदपुर/डेस्क: विधायक संजीव सरदार ने सोहदा में टुसू कलाकारों का बढ़ाया उत्साह, श्रेष्ठ प्रतिमाएं हुईं सम्मानित सोहदा ग्राम में घाट मंजूरी क्लब द्वारा आयोजित टूसू मेले में दिखा उत्साह, संस्कृति के रंग में रंगा क्षेत्र पोटका प्रखंड अंतर्गत सोहदा पंचायत के सोहदा ग्राम में मंगलवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर घाट मंजूरी क्लब सोहदा की ओर से भव्य टूसू मेला का आयोजन किया गया. मेले में पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीण पारंपरिक वेश-भूषा में सजी-धजी टूसू प्रतिमाओं के साथ मेला स्थल पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र लोकसंस्कृति के रंग में रंग गया.

मेले में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने विभिन्न पंचायतों से लाई गई टूसू प्रतिमाओं का अवलोकन किया और सर्वश्रेष्ठ टूसू प्रतिमाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता में आमडीह की टूसू प्रतिमा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि द्वितीय स्थान हलुदबनी एवं तृतीय स्थान छोटा सिगदी की टूसू प्रतिमा को दिया गया. अन्य प्रतिभागी प्रतिमाओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

संस्कृति ही हमारी पहचान, ऐसे आयोजन से समाज को एकजुटता मिलेगी - संजीव सरदार

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि टूसू मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और लोक आस्था का प्रतीक है. ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं. उन्होंने कहा कि पोटका क्षेत्र की लोकसंस्कृति को संरक्षण और प्रोत्साहन देने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे. विधायक ने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों की सराहना की. मेले के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत और लोकनृत्य ने माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया, जिससे देर शाम तक मेला स्थल में रौनक बनी रहीआयोजन में इनकी रही अहम भूमिका.कार्यक्रम में हितेश भगत, मनोरंजन सरदार, सुभाष सरदार, सरत चंद्र सिंह, काली चरण सिंह, लोटन सिंह, कृष्ण सिंह, पाण्डु सिंह, रतन सिंह एवं दीपक सिंह सहित कई गणमान्य ग्रामीण एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: नवादा के कौआकोल गांव में हिरण पहुंचा, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य