बहरागोड़ा स्वास्थ्य सेवाओं में MLA समीर मोहंती का 'मॉडल' पेश, स्वर्गयान से लेकर AC वार्ड और निजी खर्च पर एक्स-रे सुविधा

By : News11 Bharat
बहरागोड़ा स्वास्थ्य सेवाओं में MLA समीर मोहंती का 'मॉडल' पेश, स्वर्गयान से लेकर AC वार्ड और निजी खर्च पर एक्स-रे सुविधा

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: राजनीति जब सेवा का माध्यम बनती है, तो समाज की तस्वीर बदल जाती है. बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने इस बात को चरितार्थ कर दिखाया है. क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य और नागरिक सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में विधायक द्वारा उठाए गए कदमों ने बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक नई पहचान दी है. आज यह सरकारी अस्पताल अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं के कारण निजी अस्पतालों को भी मात दे रहा है.वहीं आज से लगभग तीन वर्ष पूर्व विधायक समीर मोहंती ने दूरदर्शिता दिखाते हुए CHC को 'स्वर्गयान' (शव वाहन) समर्पित किया था. ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर यह देखा जाता था कि किसी व्यक्ति के आकस्मिक निधन के बाद पार्थिव शरीर को घर ले जाने या अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट तक पहुँचाने में परिजनों को भारी मशक्कत करनी पड़ती थी. निजी वाहनों के महंगे किराए के कारण गरीब परिवार आर्थिक बोझ तले दब जाते थे. विधायक की इस पहल ने न केवल इस पीड़ा को समझा, बल्कि पिछले तीन वर्षों से यह वाहन निरंतर क्षेत्र की जनता को निःशुल्क और सम्मानजनक सेवा प्रदान कर रहा है. इसके साथ ही उन्होंने बेहतर चिकित्सा हेतु जाने वाले मरीजों के लिए अपने निजी स्तर से एंबुलेंस का व्यवस्था कराया है.

मरीजों के लिए 'वातानुकूलित' हुआ वार्ड, निजी खर्च पर एक्स-रे:

विधायक समीर मोहंती का प्रयास केवल वाहन तक सीमित नहीं रहा. उन्होंने मरीजों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मरीज वार्डों को वातानुकूलित करवाया. भीषण गर्मी और उमस के मौसम में अब मरीजों को वार्ड के भीतर चैन की नींद और राहत मिल पा रही है.इतना ही नहीं, मानवीय संवेदना की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए विधायक ने यह घोषणा की है कि एक्स-रे में लगने वाले शुल्क का वहन वे अपने निजी स्तर से करतें हैं. सरकारी प्रक्रिया या आर्थिक तंगी की वजह से किसी गरीब का एक्स-रे न रुके, इसके लिए उन्होंने यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी उठाई है.

आधुनिक लैब से जांच हुई आसान

सटीक इलाज के लिए सटीक जांच की आवश्यकता होती है. इसे ध्यान में रखते हुए विधायक ने अस्पताल परिसर में एक अत्याधुनिक लैब का निर्माण कराया है. अब खून की जटिल जांचों के लिए ग्रामीणों को दूर-दराज के शहरों या महंगे निजी लैब के चक्कर नहीं काटने पड़ते. अत्याधुनिक मशीनों से लैस यह लैब स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट उपलब्ध करा रही है.

विकास के साथ मानवीय संवेदना का संगम

इन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर बहरागोड़ा क्षेत्र की जनता में हर्ष की लहर है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि समीर मोहंती केवल ईंट-पत्थर के विकास (सड़क-नाली) तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे मानवीय संवेदनाओं से जुड़े कार्यों में भी सदैव अग्रणी रहते हैं. अस्पताल में उनके द्वारा की गई इन व्यवस्थाओं ने आम आदमी का सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत किया है.

यह भी पढ़ें: होली मिलन समारोह कार्यक्रम में सिवान जाने के क्रम में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का बसडिला में स्वागत

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित