विधायक समीर महंती ने बहरागोड़ा में दो विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, लोगों के चेहरे में दिखी खुशी

MLA Samir Mohanty laid the foundation stones for t

विधायक समीर महंती ने बहरागोड़ा में दो विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, लोगों के चेहरे में दिखी खुशी

बहरागोड़ा क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से विधायक समीर महंती ने अपने विधायक निधि से स्वीकृत दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया.

विधायक समीर महंती ने बहरागोड़ा में दो विकास योजनाओं का किया शिलान्यास लोगों के चेहरे में दिखी खुशी

न्यूज 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:
बहरागोड़ा क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से विधायक समीर महंती ने अपने विधायक निधि से स्वीकृत दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने पाठपुर में सड़क निर्माण कार्य तथा राजलाबांध पंचायत जाने वाले मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर शुभारंभ किया.शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक समीर महंती ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था और मजबूत होगी.इस अवसर पर मुखिया डोमा नायक, उपमुखिया पप्पू राउत, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, वार्ड सदस्य शुक्ला घोष, मुना होता, निर्मल दुबे, मिंटू पाल, अरुण बारिक, जीतवाहन राउत, यदुपति राणा, बीटन राउत सहित अन्य गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे. कार्यक्रम में ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: मतदाता सूची को लेकर भ्रामक दावों पर चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण, SIR प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमबद्ध

संबंधित सामग्री

90 लाख की दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास, छेचा व अहीरपुरवा के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

झारखंड

90 लाख की दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास, छेचा व अहीरपुरवा के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

बरवाडीह प्रखंड के छेचा एवं अहीरपुरवा गांव में करीब 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण पीसीसी सड़क निर्माण योजनाओं का रविवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया.

गरीब परिवार के लिए बनीं सहारा, समाज सेविका किन्नर आइशा सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ

झारखंड

गरीब परिवार के लिए बनीं सहारा, समाज सेविका किन्नर आइशा सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ

राजा हरिश्चंद्र घाट स्थित शिव मंदिर के पुजारी राजेश उर्फ झगड़ु बाबा के आकस्मिक निधन के बाद उनके गरीब एवं असहाय परिवार की मदद के लिए समाजसेविका आइशा सिंह आगे आईं.

छतरपुर विधानसभा मे विकास की बड़ी सौगात, सांसद और वित्त मंत्री ने किया 22 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास

झारखंड

छतरपुर विधानसभा मे विकास की बड़ी सौगात, सांसद और वित्त मंत्री ने किया 22 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास

पलामू के ग्रामीण इलाकों में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए रविवार को एक बड़ा कदम उठाया गया. पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम और झारखंड के वित्त मंत्री सह छत्तरपुर के विधायक राधाकृष्ण किशोर ने संयुक्त रूप स

सागवान की टहनी काटने को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी झड़प, टांगी के वार से एक गंभीर

झारखंड

सागवान की टहनी काटने को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी झड़प, टांगी के वार से एक गंभीर

बरवाडीह थाना क्षेत्र के लुहुर गैस गोदाम के समीप अपने खेत में लगे सागवान पेड़ की टहनी काटने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. चचेरे भाइयों के बीच हुई झड़प में दो लोग घायल हो गए.

कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

झारखंड

कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में मोहर्रम पर्व शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया.