न्यूज़11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड की ब्राह्मणकुंडी पंचायत अंतर्गत नयाबासान गांव में विधायक समीर महंती ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों और अन्य जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को विधायक के समक्ष रखा.
विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं और विकास संबंधी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के समक्ष आवश्यक पहल कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा.
समीर महंती ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना, उनकी अपेक्षाओं को समझना और समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने ग्रामीणों के विश्वास और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यही विश्वास उन्हें जनसेवा के लिए लगातार प्रेरित करता है. बैठक में दीपक महापात्र, जितेंद्र ओझा, रास बिहारी साहू, मदन मन्ना, सुमित माहिती, मोकलुश कटुआल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.