संतोष कुमार/न्यूज11 भारत
चांडिल/डेस्क: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सबिता महतो ने कुकड़ू प्रखंड में लगभग 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित छह नए तालाबों का नारियल फोड़कर विधिवत उद्घाटन किया. उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से इन तालाबों के निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा कर दिया गया है. विधायक सबिता महतो ने कहा कि तालाबों के निर्माण से ग्रामीणों को सिंचाई, मत्स्य पालन तथा जल संरक्षण के क्षेत्र में लाभ मिलेगा. इससे किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ जल संकट से भी काफी हद तक राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: गालूडीह बराज में ओडिशा जाने वाली नहर के दोनों किनारे बोल्डर चिपिंग के घटिया निर्माण पर भड़के घाटशिला विद्यायक सोमेश सोरेन