शिलान्यास

28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो आंगनबाड़ी केंद्रों का विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया शिलान्यास

शिशु कल्याण सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो आंगनबाड़ी केंद्रों का विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया शिलान्यास

सागर कुमार/न्यूज11  भारत

भुरकुंडा/डेस्क:  बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातू प्रखंड अंतर्गत चैनगढ़ा पंचायत में बच्चों एवं मातृ-शिशु कल्याण सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत डीएमएफटी मद से लगभग 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक श्री रोशन लाल चौधरी ने नारियल फोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया.

इनमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुस्लिम टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र तथा महतो टोला आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण शामिल है. इन दोनों भवनों का निर्माण भवन निर्माण विभाग, रामगढ़ द्वारा कराया जाएगा.

इस अवसर पर विधायक श्री रोशन लाल चौधरी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के सर्वांगीण विकास, प्रारंभिक शिक्षा, पोषण एवं गर्भवती एवं धात्री माताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. नए भवन बनने से बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण मिलेगा, जिससे शिक्षा और पोषण संबंधी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा. उन्होंने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाएगा.

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया.

इस अवसर पर बिट्टू महतो, द्वारिका प्रसाद, हरि रत्नम साहू, नागेश्वर उरांव, मुरली बेदिया, पिंटू महतो, जोगिंदर महतो, संतोष बेदिया, मनोज महतो, चंदन महतो, अमान अंसारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: झाड़ियों में छिपाकर रखा था अवैध कोयला, सीआईएसएफ ने पिपरवार में 12.410 टन कोयला किया जब्त

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य