विधायक रामचंद्र सिंह पहुंचे छिपादोहर दुर्गा पंडाल, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

विधायक रामचंद्र सिंह पहुंचे छिपादोहर दुर्गा पंडाल, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

विधायक रामचंद्र सिंह पहुंचे छिपादोहर दुर्गा पंडाल मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 
लातेहार/छिपादोहर:
शारदीय नवरात्र का पावन पर्व श्रद्धा और आस्था के रंगों में रचा-बसा है. इसी क्रम में बुधवार को मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह छिपादोहर बाजार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे. जहाँ उन्होंने विधि-विधान से माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. माँ दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन करने के बाद विधायक ने कहा कि “दुर्गा पूजा शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक पर्व है. यह केवल पूजा-अर्चना का अवसर ही नहीं, बल्कि समाज को एकता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने का भी समय है.” उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि सभी लोग इस पर्व को आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ मनाएं, ताकि समाज में शांति और विकास का वातावरण बना रहे.
पूजा पंडाल में विधायक के पहुँचने पर समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर पूजा समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण विधायक को माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किए.
पूजा समिति के राजू प्रसाद, सुनील गुप्ता, शुशील कुमार, नंदू प्रसाद, महेश अग्रवाल, नरेश सिंह, दीपक प्रसाद, श्रवण सिंह, कृष्णा प्रसाद, दुर्गा अग्रवाल, निजाम अंसारी, उमेश राम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य लोग उपस्थित थे.
पूरे पंडाल में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला. ढोल-नगाड़ों की गूंज और देवी गीतों के बीच श्रद्धालु माँ दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन कर आत्मिक आनंद प्राप्त कर रहे थे.

यह भी पढे: झारखंड: सिमडेगा के चर्च में लाखों की डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने पुरोहितों को बांधकर पीटा

संबंधित सामग्री

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

झारखंड

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री 

झारखंड

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री