मगध सीसीएल क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट का विधायक प्रकाश राम ने की सराहना

मगध सीसीएल क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट का विधायक प्रकाश राम ने की सराहना

सीएसआर के तहत नियमित हेल्ड कैंप लगाने की है जरूरत: प्रकाश राम (विधायक)

मगध सीसीएल क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट का विधायक प्रकाश राम ने की सराहना

न्यूज11 भारत
बालूमाथ/डेस्क:
मगध सीसीएल द्वारा एक अच्छी पहल करते हुवे प्रभावित क्षेत्र में उपचार आपके द्वार के तहत एक मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत की गई है जो लातेहार जिले के बालूमाथ और बरियातू के 23 गांव में घर-घर जाकर जरूरतमंदों को जांच करेगी. यह जांच सीसीएल की सीएसआर के तहत किया जा रहा है, जिसका शुरुआत बालूमाथ में उत्क्रमित मध्य विद्यालय आरा, पंचायत गणेशपूर के अंतर्गत किया गया. जिसमें सैकड़ो ग्रामीणों ने जांच शिविर में अपना चेकअप और स्क्रीनिंग का लाभ उठाया. खासकर के मौजूद दर्जनों महिलाओं को निमिषा सहाय ने जागरूक कराया तथा मौके पर महिलाओं ने स्तन कैंसर के प्रति अपना स्क्रीनिंग का विशेष लाभ उठाया.  मगध सीसीएल पीओ सुबोध कुमार सिंह ने यूनिट का विशेषता बतलाते हुए कहा कि यह मोबाइल मेडिकल यूनिट आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित है और उनमें एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन, स्तन कैंसर की जांच हेतु उच्च रेजोल्यूशन थर्मल सेंसर, टीवी जांच के लिए  टूरनेट मशीन और सामान्य दवाई शामिल हैं. इस मोबाइल मेडिकल यूनिट्स का संचालन ग्रामीण स्नेह फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है, जिसमें डॉक्टर नर्स टेक्नीशियन सभी इसमें मौजूद है. साथ ही इसमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाया जा रहे हैं कि कैसे अपने आप को स्वस्थ रखें. इस मौके पर स्थानीय विधायक प्रकाश राम पहुंचे और कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह अति आवश्यक है. इससे क्षेत्र वासियों को काफी सहूलियत होगी. विधायक ने कोलियरी क्षेत्र होने के चलते कहा कि यहां मेडिकल कैंप बार बार लगाने की आवश्यकता है ताकि लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर नीरज कुमार, दिग्विजय सिंह ,सुबोध कुमार, मुखिया परमेश्वर उराव, विष्णु प्रभाकर, डॉ. प्रशांत कुमार,बलवंत, नीतीश कुमार, सूरज कुमार की भूमिका अहम रही.
 
संबंधित सामग्री

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक