सागर कुमार/न्यूज11 भारत
भुरकुंडा/डेस्क: भुरकुंडा-रांची फोर लाइन बासल जिंदल गेट स्थित भीषण सड़क हादसे में दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई, संदीप कुमार का कल जन्मदिन था और वो अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए अपने मित्र राहुल कुमार के साथ R 1.5 बाइक पर सवार होकर पतरातु किसी होटल पर गया था, जन्मदिन सेलिब्रेट कर वापस लौटने के दौरान बाईक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क हादसे का शिकार हो गया, बाइक इतना रफ्तार था कि सड़क किनारे बाउंड्री को तोडते हुए अंदर जा घुसा, अंधेरे होने के कारण सड़क पर आने जाने वाले लोगों को कुछ दिखाई नहीं दी और सड़क दुघर्टना का कुछ पता नहीं चला. देर रात घंटों तक दोनों घायल युवक तड़पते हुए मौत के गाल में समा गये, घर वापस नहीं लौटने पर मोहल्ले और परिवार के लोगों द्वारा काफी खोजबीन की गई, जिसके बाद आज सुबह सड़क दुघर्टना घटनास्थल पर दोनों का मृत अवस्था में शव मिला. घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेजा.
यह भी पढ़ें: World Bicycle Day: कभी शादियों में दी जाने वाली साइकिल आज हो गई है उपेक्षित, ऊर्जा संकट में बन सकती है बड़ा वरदान