बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल: नेता विपक्ष बनें ऋतब्रत बनर्जी, 58 बागी विधायको...

बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल: नेता विपक्ष बनें ऋतब्रत बनर्जी, 58 बागी विधायकों ने चुना अपना नेता.. दीदी को बड़ा झटका

स्पीकर ने बागी गुट को दी मान्यता, ऋतब्रत बने विपक्ष के नेता

बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल नेता विपक्ष बनें ऋतब्रत बनर्जी 58 बागी विधायकों ने चुना अपना नेता दीदी को बड़ा झटका

न्यूज11 भारत
कोल्कता/डेस्क:
पश्चिम बंगाल की सियासत में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है, जिसने राज्य की राजनीतिक तस्वीर को नई दिशा दे दी है. विधानसभा स्पीकर रथीन बोस ने तृणमूल कांग्रेस के बागी खेमे के नेता ऋतब्रत बनर्जी को आधिकारिक रूप से विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर मान्यता प्रदान कर दी है.

विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के बाद शुरू हुई अंदरूनी असहमति अब खुलकर सामने आ गई है. पार्टी से निष्कासित किए जा चुके ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 58 विधायकों ने स्पीकर को लिखित समर्थन पत्र सौंपकर उन्हें विधायक दल का नया नेता चुने जाने की जानकारी दी.

कम से कम 54 विधायकों का समर्थन था जरूरी
बता दें कि, दलबदल विरोधी कानून के प्रावधानों के तहत वैधता बनाए रखने के लिए आवश्यक संख्या से अधिक विधायकों का समर्थन बागी गुट को मिला है. बताया जा रहा है कि 80 सदस्यीय समूह में कम से कम 54 विधायकों का समर्थन जरूरी था, जबकि बागी खेमे ने 58 विधायकों के समर्थन का दावा किया है. हालांकि, बागी नेताओं ने स्पष्ट किया है कि उनका विरोध पार्टी की शीर्ष नेता ममता बनर्जी से नहीं है. उनका कहना है कि वे अब भी ममता बनर्जी के नेतृत्व में विश्वास रखते हैं, लेकिन पार्टी में अभिषेक बनर्जी की भूमिका और नेतृत्व शैली को लेकर उनकी गंभीर आपत्तियां हैं.

यह भी पढ़ें- दीदी के साथ कोई 'ममता' नहीं! टीएमसी विधायकों ने कर दिया बड़ा खेला? 80 में से 60 विधायक स्पीकर से मिले, बनाएंगे 'असली TMC'

संबंधित सामग्री

सरायकेला CHC का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं डीडीसी रीना हसदा, लापरवाही पर कार्रवाई की दी चेतावनी

झारखंड

सरायकेला CHC का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं डीडीसी रीना हसदा, लापरवाही पर कार्रवाई की दी चेतावनी

धूमधाम से मना लालू यादव का 79वां जन्मदिन, 79 पाउंड का केक काटकर कार्यकर्ताओं ने लिया सामाजिक न्याय का संकल्प 

झारखंड

धूमधाम से मना लालू यादव का 79वां जन्मदिन, 79 पाउंड का केक काटकर कार्यकर्ताओं ने लिया सामाजिक न्याय का संकल्प 

रामगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, DC ऋतुराज ने दिलाई नशामुक्त समाज की शपथ

झारखंड

रामगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, DC ऋतुराज ने दिलाई नशामुक्त समाज की शपथ

झारखंड में आधुनिक अस्पतालों के निर्माण और संचालन को मिलेगी नई गति, एचएलएल सात दिनों में देगा प्रस्ताव

झारखंड

झारखंड में आधुनिक अस्पतालों के निर्माण और संचालन को मिलेगी नई गति, एचएलएल सात दिनों में देगा प्रस्ताव

गुवा खदान में मजदूरों की समस्याओं पर झामसंसं सख्त, सीजीएम से मिले रामा पाण्डे

झारखंड

गुवा खदान में मजदूरों की समस्याओं पर झामसंसं सख्त, सीजीएम से मिले रामा पाण्डे