न दफ्तर का चक्कर, न लंबा इंतजार; सहयोग शिविर में मौके पर मिला समाधान, 87 में से ...

न दफ्तर का चक्कर, न लंबा इंतजार; सहयोग शिविर में मौके पर मिला समाधान, 87 में से 83 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

चिताबकला पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में प्रशासन ने 87 में से 83 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी। विभिन्न विभागों की संयुक्त पहल से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हुआ

न दफ्तर का चक्कर न लंबा इंतजार सहयोग शिविर में मौके पर मिला समाधान 87 में से 83 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

सहयोग शिविर |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

राहुल कुमार / शेरघाटी -  बिहार सरकार के निर्देशानुसार आयोजित "सहयोग शिविर" के तहत सोमवार को शेरघाटी प्रखंड की चिताबकला पंचायत सरकार भवन में द्वितीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदनों का मौके पर निष्पादन किया। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) विपिन कुमार, बीडीओ स्नेहिल आनंद, अंचलाधिकारी उषा कुमारी समेत कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श भी दिया। अधिकारियों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रशासन को गांव तक पहुंचाना और आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

हाईलाइट्स - 

  •  चिताबकला पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में कुल 87 आवेदन प्राप्त हुए।
  •  83 आवेदनों का मौके पर निष्पादन, केवल 4 आवेदन प्रक्रियाधीन।
  •  राजस्व, मनरेगा, पेंशन, आवास और शौचालय भुगतान से जुड़े मामलों का समाधान।
  •  अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।
  •  अगला सहयोग शिविर 16 जून को ढाब चिरैया पंचायत सरकार भवन में आयोजित होगा।

राजस्व, मनरेगा और पेंशन से जुड़े अधिकांश मामलों का निपटारा

शिविर में कुल 87 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 83 का सकारात्मक निष्पादन कर दिया गया। प्राप्त आवेदनों में राजस्व विभाग से संबंधित 50 आवेदन शामिल थे, जिनमें 49 का निष्पादन कर दिया गया जबकि एक आवेदन प्रक्रिया में है। मनरेगा से जुड़े 16 आवेदन प्राप्त हुए और सभी का समाधान कर दिया गया। पेंशन योजना से संबंधित 13 आवेदनों में 11 का निष्पादन हुआ तथा दो आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। इसके अलावा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शौचालय निर्माण भुगतान से जुड़े दोनों आवेदनों का निपटारा किया गया। आवास योजना के चारों आवेदनों का समाधान भी मौके पर किया गया। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े दो आवेदनों में एक का निष्पादन हुआ जबकि एक आवेदन पर कार्रवाई जारी है। शिविर में लाभुकों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

हर पंचायत तक पहुंचेगी सेवा, 16 जून को ढाब चिरैया में अगला शिविर

शिविर को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतों में चक्रानुक्रम के आधार पर सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव स्तर पर अधिकारियों की मौजूदगी से समस्याओं का समाधान पहले की तुलना में अधिक तेजी से हो रहा है। प्रशासन ने बताया कि चिताबकला पंचायत में आयोजित शिविर की सफलता के बाद अगला सहयोग शिविर 16 जून को ढाब चिरैया पंचायत सरकार भवन में लगाया जाएगा, जहां विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी और लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें - मतदान केंद्र बना रणक्षेत्र! पैक्स चुनाव के दौरान मारपीट, तीन लोग जख्मी

संबंधित सामग्री

देवरी में कांग्रेस की बैठक, जनसमस्याओं को लेकर जिला अध्यक्ष को सौंपा 13 सूत्री मांग पत्र

झारखंड

देवरी में कांग्रेस की बैठक, जनसमस्याओं को लेकर जिला अध्यक्ष को सौंपा 13 सूत्री मांग पत्र

जिस पर था भरोसा, उसी ने छीन ली जिंदगी!"सासाराम में दोस्तों ने दोस्त को गोलियों से भूना, मौके पर मौत

क्राइम

जिस पर था भरोसा, उसी ने छीन ली जिंदगी!"सासाराम में दोस्तों ने दोस्त को गोलियों से भूना, मौके पर मौत

सासाराम के काजीपुरा में दोस्तों के बीच हुए विवाद में 35 वर्षीय अभिषेक गोस्वामी उर्फ लुलु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले

बिजली से इलाज तक राहत ही राहत: सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसलों पर लगी मुहर

राजनीति

बिजली से इलाज तक राहत ही राहत: सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसलों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बिजली, स्वास्थ्य, निवेश और भर्ती से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।सरकार के इन फैसलों से उपभोक्ताओं को राहत, निवेश को बढ़ावा और

दोगुना-तीगुना मुनाफे का सपना दिखाया, करोड़ों समेटकर कंपनी हुई गायब; सड़क पर फूटा निवेशकों का गुस्सा

बिहार

दोगुना-तीगुना मुनाफे का सपना दिखाया, करोड़ों समेटकर कंपनी हुई गायब; सड़क पर फूटा निवेशकों का गुस्सा

रोहतास के नोखा में एक निजी फाइनेंस कंपनी पर पैसा दोगुना-तीगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगा है। कंपनी के रातों-रात फरार होने के बाद आक्रोशित निवेशकों ने सड़क जाम कर प्रशासन से क

ऊंचाई पर महिला, नीचे दुआओं का सैलाब... घंटों बाद सुरक्षित लौटी जिंदगी

क्राइम

ऊंचाई पर महिला, नीचे दुआओं का सैलाब... घंटों बाद सुरक्षित लौटी जिंदगी

सारण के बनियापुर में एक 40 वर्षीय महिला हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और बिजली विभाग के संयुक्त रेस्क्यू अभियान के बाद घंटों की मशक्कत से महिला को सुरक्षित नीचे