अजीत कुमार/न्यूज11 भारत
लातेहार/डेस्क: हेरहंज प्रखंड कार्यालय सभागार में माननीय विधायक प्रकाश राम ने जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड के पांचो पंचायत के ग्रामीण उपस्थित हुए साथ ही सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे.
मौके पर ग्रामीणों द्वारा पूर्व में दिए कुछ आवेदनों का निष्पादन की समीक्षा किया गया और कुछ जांचों प्रांत निष्पादन करने की बात विधायक ने कही. वहीं जनता दरबार में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा आवेदन देकर अपनी समस्याओं के निष्पादन के लिए विधायक प्रकाश राम को डायरेक्ट आवेदन हाथों हाथ देने का काम किया. इसमें विधायक प्रकाश राम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार को एवं संबंधित पदाधिकारीयो को दिए गए आवेदनों की सभी कार्यों को ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया.
इस आयोजित जनता दरबार में सबसे ज्यादा पेयजल शिक्षा विभाग सड़क और जमीन संबंधित आवेदन प्राप्त किया गया. सभी प्रकार के आवेदन मिलाकर कुल 62 आवेदन प्राप्त किया गया. इसमें विधायक प्रकाश राम ने अगले बैठक तक सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर अधिकारियों निपटाने का निर्देश दिया. आयोजित जनता दरबार में इस कार्यक्रम में मौजूद रहे उपेन्द्र यादव विधायक प्रतिनिधि खनन विभाग लातेहार, सांसद प्रतिनिधि रंजीत जयसवाल एवं विजय प्रसाद गुप्ता चंचला देवी जिला परिषद सदस्य, जिला कार्य समिति सदस्य मनीष जायसवाल, स्वास्थ्य विभाग विधायक प्रतिनिधि देवनंदन प्रसाद, कृषि पशुपालन मनरेगा विधायक प्रतिनिधि गुड्डू वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हाई साहू मंडल, महामंत्री श्यामलाल गोस्वामी व्यास यादव, विजय यादव, भाजपा सदस्य अशोक ठाकुर, अभिमन्यु ठाकुर, रघुनंदन यादव, कृष्ण प्रसाद, रोशन ठाकुर, उपेंद्र गुप्ता समेत सैकड़ो की संख्या में लोग रहे मौजूद.
यह भी पढ़े: ठेकेदारी में रंजिश को लेकर युवक की पिटाई से हुई मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार