गिरफ्तारी की मांग

विधायक जयराम महतो पर थाना प्रभारी से अभद्रता और तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस एसोसिएशन ने की 5 दिनों में गिरफ्तारी की मांग

इस घटना के संबंध में बरवाअड्डा थाने में 22 अगस्त 2026 को कांड संख्या 146/26 दर्ज की गई है.

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
विधायक जयराम महतो पर थाना प्रभारी से अभद्रता और तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस एसोसिएशन ने की 5 दिनों में गिरफ्तारी की मांग

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू में झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डुमरी विधानसभा के विधायक जयराम कुमार महतो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि 21 अगस्त की रात विधायक जयराम महतो ने धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना प्रभारी (पु०अ०नि० रवि कुमार) को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से अशोभनीय और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और नौकरी बर्बाद करने की धमकी दी.

इसके बाद विधायक देर रात अपने समर्थकों के साथ बरवाअड्डा थाना परिसर पहुंचे. उन्होंने थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में घुसकर पुनः अभद्र भाषा का प्रयोग किया, मेज पर रखी फाइलों/सामानों को तितर-बितर कर दिया और थाना प्रभारी की नाम पट्टिका भी तोड़ दी.

इस घटना के संबंध में बरवाअड्डा थाने में 22 अगस्त 2026 को कांड संख्या 146/26 दर्ज की गई है. पुलिस एसोसिएशन के अनुसार, विधायक लगातार सोशल मीडिया पर भी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अमर्यादित भाषा और तथ्यहीन बयानों वाले वीडियो जारी कर रहे हैं, जिससे पुलिस बल के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है.

मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 224, 132, 351(2), 352 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन (केंद्रीय कार्यालय, रांची) और पलामू शाखा ने विधायक जयराम महतो व अन्य अभियुक्तों को 5 दिनों के भीतर गिरफ्तार करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: NPU में VC के लिए मोबाइल खरीद में वित्तीय अनियमितता का आरोप, ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर आपसू-एनएसयूआई का खुलासा

संबंधित सामग्री

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल ने श्रीबंशीधर मंदिर को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था