गोइलकेरा में विधायक ने महिला समूहों को ट्रैक्टर और चार पहिया वाहन की चाबी सौंपी

महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ेंगी तो समाज सशक्त बनेगा - जगत माझी

By : Admin
गोइलकेरा में विधायक ने महिला समूहों को ट्रैक्टर और चार पहिया वाहन की चाबी सौंपी

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

गोइलकेरा/डेस्क:  झारखंड स्टेट लाइलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) से जुड़ी गोइलकेरा प्रखंड के दो महिला समूहों के बीच ट्रैक्टर और छोटा यात्री वाहन(छोटा हाथी) का वितरण किया गया. प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दौरान विधायक जगत माझी ने आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत ज्योति महिला स्वयं सहायता समूह गोटाम्बा को छोटा हाथी और सरना महिला स्वयं सहायता समूह कोनैना को ट्रैक्टर का चाबी सौंपा. योजना के तहत महिला समूहों को 50 फीसदी सब्सिडी पर स्वरोजगार के लिए ट्रैक्टर और छोटा हाथी वाहन उपलब्ध कराया गया. इसके संचालन से महिला समूह स्वरोजगार करेंगी. चाबी सौंपने के बाद विधायक जगत माझी ने योजना की प्रशंसा करते हुए कहा इसे सरकार की बेहतरीन पहल बताया. विधायक ने महिला समूह की सदस्यों से कहा आपस में समन्वय स्थापित वाहनों का संचालन करें, ताकि आपकी आय में वृद्धि हो.

विधायक ने कहा महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ेगी तो समाज सशक्त बनेगा. उन्होंने सदस्यों से कहा स्वरोजगार को लेकर उनके सहयोग की जहां भी आवश्यकता होगी वह खड़े रहेंगे. महिला समूह की सदस्यों ने भी आश्वस्त किया कि वह लोग वैध तरीके से वाहनों का संचालन करेंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सकें. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, झामुमो जिला उपाध्यक्ष अकबर खान, जेएसएलपीएस के बीपीएम मुमताज आलम, विवेक अनुज मुंडा, रासबिहारी, गीता गागराई, मंजू कायम, रासमनी हस्सा समेत काफी संख्या में महिला समूह की सदस्य उपस्थित रही.

यह भी पढ़ें: भरनो के दुकानदारों ने ईमानदारी की  मिसाल कायम करते हुए सड़क पर पड़े बैग को बेड़ो थाने को सौंपा

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट