न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: राज्य में जल संकट, योजनाओं की सुस्ती और खराब पड़े चापानलों को लेकर सरकार अब सख्त नजर आ रही है. जल जीवन मिशन की समीक्षा कर विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने अधिकारियों की जवाबदेही तय की. बैठक में जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत ग्रामीण और हर घर जल योजना की प्रगति पर चर्चा हुई. इस दौरान कई अधिकारियों की कार्यशैली पर मंत्री ने नाराजगी जताई और जमकर क्लास भी लगाया.
राजधानी रांची के विश्वा सभागार में आयोजित इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन 2.0 के लक्ष्यों, राज्यभर में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत, एसवीएस क्लस्टर योजनाओं, एसवीएस योजनाओं की प्रगति और उनकी कार्यशीलता पर विस्तार से समीक्षा की गई.
बैठक में हर घर जल प्रमाणित गांवों की स्थिति भी सामने रखी गई, जहां कई जिलों में लक्ष्य के मुकाबले प्रगति धीमी पाई गई. समीक्षा के दौरान मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने साफ कहा कि योजनाओं में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिन अधिकारियों के क्षेत्रों में काम धीमा है, उन्हें जल्द सुधार का निर्देश दिया गया.
मंत्री ने कहा कि जनता तक पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं होगी. आम जनता की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है. बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि राज्य में खराब पड़े चापाकलों की संख्या अब मुश्किल से एक हजार के आसपास रह गई है, जिन्हें जल्द दुरुस्त करने का काम जारी है. सरकार का दावा है कि ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट दूर करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है.
जल जीवन मिशन को लेकर हुई इस समीक्षा बैठक के बाद साफ है कि सरकार अब जमीनी स्तर पर परिणाम चाहती है. आने वाले दिनों में अधिकारियों की जवाबदेही और योजनाओं की रफ्तार दोनों पर नजर रहेगी.
ये भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों में बढ़ी हवाई सुविधा: रांची Airport से मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू
मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा, अधिकारियों की जमकर लगाई क्लास
संबंधित सामग्री
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा
एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा
कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई
बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय
रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया
सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार
सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी
थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य