न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: BLO पर दिए गए बयान पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने सफाई दी है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए डॉ इरफ़ान अंसारी ने कहा कि कुछ मीडिया संस्थानों ने मेरी बातों को गलत संदर्भ में पेश किया है, जिसकी मैं कड़ी निंदा करता हूँ. मैंने केवल इतना कहा था कि हमारे क्षेत्र में कुछ फर्जी लोग नकली BLO बनकर गरीबों को डराने और पैसे वसूलने की कोशिश कर रहे थे. ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति नाम काटने या कोई अवैध कार्य करने आए, तो उसकी सूचना तुरंत हमें और प्रशासन को दें.
उन्होंने कहा कि BLO हमारे सम्मानित पदाधिकारी हैं और निर्वाचन आयोग के अंग हैं - उनकी जगह कोई फर्जी व्यक्ति नहीं ले सकता. मैंने सिर्फ यह मांग की है कि चुनाव आयोग सही तरीके से प्रक्रिया चलाए ताकि किसी गरीब, वंचित या आम नागरिक का नाम गलत तरीके से न कटे. साथ ही, SIR जैसे किसी भी प्रस्ताव का झारखंड में लागू होना करोड़ों लोगों को प्रभावित करेगा, इसलिए इस पर जनता की आवाज़ और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा अत्यंत आवश्यक है. मैं हमेशा लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हूँ."
ये भी पढ़ें- Dharmendra Death: नहीं रहे बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
BLO पर दिए गए बयान पर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दी सफाई, कहा- मेरी बातों को गलत संदर्भ में पेश किया गया...
संबंधित सामग्री
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा
एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा
कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई
बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय
रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया
सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार
सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी
थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य