गावां में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

By : News11 Bharat
गावां में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेरवा में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के तहत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पंस प्रतिनिधि जयराम यादव ने की, जबकि संचालन प्रखंड संयोजक अयोध्या यादव ने किया. कार्यक्रम का आयोजन बाबू चंद यादव द्वारा किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत के साथ हुई. इस दौरान मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए बाबू चंद यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए अनिल कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा लेना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक गुणों का विकास कर उन्हें आदर्श विद्यार्थी बनाना है. उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के भारत का भविष्य हैं.

मौके पर विपिन कुमार एवं दिनेश यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चाचा को बीच सड़क पर भतीजे ने पीट पीट कर किया अधमरा, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने की सड़क जाम

संबंधित सामग्री

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए