गौरव पाल/न्यूज11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरसोल थाना अंतर्गत NH-49 पर खंडामौदा चौक में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक विक्षिप्त महिला की दर्दनाक मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह दारिशोल से रांची जा रही कुमार राहुल नामक एक यात्री बस, जिसका नंबर JH-05DU-5465 जो खंडामौदा चौक के पास सड़क पर अचानक आई एक विक्षिप्त महिला को बचाने के प्रयास में अपना संतुलन खो बैठी और महिला को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई. वहीं दुर्घटना के बाद, बस के ठीक पीछे चल रहे एक कंटेनर (NL-01L-8852) ने भी अपना संतुलन खो दिया और बस में पीछे से टक्कर मार दी. गनीमत रही कि इस टक्कर में बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है. उधर हादसे की सूचना मिलते ही बरसोल थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर के सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया है. पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और इस दर्दनाक हादसे के संबंध में आगे की जांच-पड़ताल में जुट गई है.
अंडर पास बनाने की मांग को लेकर लोगों में रेश
वही खण्डामौदा के ग्रामीणों ने चौक पर बीते कई सालों से अंडरपास बनाने की मांग को लेकर प्रयासरत है. लेकिन आज तक उन लोगों का किसी ने नहीं सुना और ना ही अंडरपास पास बना.उक्त चौक में आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है. कभी लोगों की जान जा रही है तो कभी लोग घायल हो रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया न पर काफी तेज गति से वाहन चलते हैं इसके चलते आए दिन सड़क दुर्घटना घटती जा रही है. अगर इसके बाद भी प्रशासन अंडरपास बनाने के लिए कुछ प्रयास नहीं करती तो ग्रामीण गोलबंद होकर उग्र आंदोलन करेंगे.
यह भी पढ़े: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ