न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर एवं सचिव श्री रवि चौधरी के निर्देशानुसार मनोहरपुर पीएलवी अशोक कुमार महतो एवं अनिल कुमार महतो ओल्ड एज स्लेटर होम मकरंडा एवं अर्द्ध निर्माण ओल्ड एज स्लेटर होम मनोहरपुर का निरीक्षण किया गया. दोनों ही वृद्धा आश्रम की वर्तमान स्थिति का अवलोकन कर फोटो और वीडियो डालसा ऑफिस चाईबासा भेजा गया.
वृद्धा आश्रम मकरंडा में वर्तमान 14 वृद्ध रह रहे हैं . जबकि मनोहरपुर ब्लॉक कार्यालय के बगल में स्थित निर्माणाधीन वृद्धा आश्रम अपूर्ण जर्जर स्थिति में है .इसमें छोटा कमरा और सभागार मिलाकर 17 कमरा है एवं 9 शौचालय और रसोई घर है .इनका निर्माण कार्य वर्ष 2013 में शुरू हुआ और अभी तक निर्माणाधीन अधूरा है .
यह भी पढ़ें: कारो में कोल वाहन की चपेट में आने से रिटायर्ड सीसीएल कर्मचारी की मौत के बाद 30 घंटे से सड़क जाम, वार्ता विफल