चंदवा में झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन की बैठक, दिवंगतों को दी गयी श्रद्धांजलि

By : News11 Bharat
चंदवा में झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन की बैठक, दिवंगतों को दी गयी श्रद्धांजलि

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क: झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन की बैठक चंदवा स्थित रामजतन भवन कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता नंदलाल सिंह भोक्ता ने की, जबकि संचालन सुरेश कुमार बास्पति ने किया. बैठक में 23 फरवरी को हुई एयर एम्बुलेंस दुर्घटना में मृत संजय साहू, उनकी पत्नी अर्चना देवी, ध्रुव कुमार, डॉ. विकास गुप्ता सहित सातों मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. साथ ही समाजसेवी हाफिज एहसान, भाजपा नेता रामजी राम वर्मा एवं अजीत जायसवाल के आकस्मिक निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया. सभी की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए. श्रद्धांजलि सभा के पश्चात यूनियन अध्यक्ष प्रमोद साहू ने दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि संजय साहू दंपति के आश्रित बच्चों को राज्य व केंद्र सरकार मिलकर 5 करोड़ रुपये मुआवजा दें. साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विमानन सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाए. उन्होंने एयर एंबुलेंस बुकिंग और शुल्क से जुड़े तथ्यों की भी गहन जांच की आवश्यकता बताई तथा नागरिक उड्डयन मंत्री से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की. श्रद्धांजलि बैठक में मो. अलाउद्दीन, धनेश्वर तुरी, मच्छिंद्र लोहार, राजेंद्र तुरी, किटका गंझू, बाबूलाल गंझू, रंथू भोक्ता, अनिल, मनोज गंझू, दरबारी सिंह, ओमप्रकाश साहू, आह्लाद यादव, संजय गोप, मानकु गंझू, सोमर गंझू समेत कई लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, अब गांवों में ही होगा सरकारी योजनाओं का समाधान

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित