पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की अगुवाई में चान्हों कांग्रेस प्रखंड मंच मोर्चा की अहम बैठक संपन्न

By : Admin
पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की अगुवाई में चान्हों कांग्रेस प्रखंड मंच मोर्चा की अहम बैठक संपन्न

न्यूज़11 भारत
मांडर/डेस्क:
मांडर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चान्हो प्रखंड में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की अध्यक्षता में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं कमिटियों की क्रमवार महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इन बैठकों में महिला प्रखंड कमिटी, आदिवासी कांग्रेस कमिटी, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमिटी, तथा अनुसूचित जाति कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए.

बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान, तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. सभी प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी बातें रखते हुए संगठनात्मक मजबूती के लिए सुझाव प्रस्तुत किए. पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि “संगठन तभी मजबूत होगा, जब हर स्तर पर संवाद, सहभागिता और सक्रियता बनी रहे. कार्यकर्ता जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखें और उनके मुद्दों को प्राथमिकता दें.” बैठकें सकारात्मक और रचनात्मक माहौल में संपन्न हुई, जिसमें सभी प्रकोष्ठों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया.

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. इस्तेयाक, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रियंका उरांव, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल्लाह अंसारी, अनुसूचित जनजाति प्रखंड अध्यक्ष चूमनू उरांव, अनुसूचित जाति प्रखंड अध्यक्ष दिनेश राम साथ ही सभी मंच-मोर्चा के प्रखंड पदाधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़े: रांची: पाब्लो रेस्तरां और लाउंज में पुलिस का छापा, 16 युवकों को हिरासत में लेकर की पूछताछ

संबंधित सामग्री

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार