विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर खलारी में बैठक, बीएलओ एवं बीएलए-2 को दिए गए आवश्यक निर्देश

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर खलारी में बैठक, बीएलओ एवं बीएलए-2 को दिए गए आवश्यक निर्देश

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर खलारी में बैठक बीएलओ एवं बीएलए-2 को दिए गए आवश्यक निर्देश

मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क:
कांके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत खलारी प्रखंड के 69 मतदान केंद्रों पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर बुधवार को खलारी प्रखंड मुख्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी खलारी प्रणव अंबष्ट ने की. बैठक में सभी 69 बूथों के बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2 उपस्थित थे. इस दौरान सभी बीएलओ का उनके संबंधित क्षेत्र के बीएलए-2 से परिचय कराया गया तथा वर्तमान में संचालित मैपिंग कार्य की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही बीएलए-2 से निर्वाचन संबंधी कार्यों में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रणव अंबष्ट ने बीएलओ एवं बीएलए-2 को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है. बैठक के अंत में उन्होंने उपस्थित सभी बीएलए-2, बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को बैठक में सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया.
 
संबंधित सामग्री

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केपी सोरेन झामुमो में शामिल, कोल्हान की राजनीति में नए समीकरणों के संकेत

झारखंड

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केपी सोरेन झामुमो में शामिल, कोल्हान की राजनीति में नए समीकरणों के संकेत

RCMS कार्यालय पिपरवार में विदाई समारोह का आयोजन, सेवानिवृत्त क्षेत्रीय सचिव सतीश कुमार पांडेय को दी गई भावभीनी विदाई

झारखंड

RCMS कार्यालय पिपरवार में विदाई समारोह का आयोजन, सेवानिवृत्त क्षेत्रीय सचिव सतीश कुमार पांडेय को दी गई भावभीनी विदाई

गढ़वा जिले मे कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति संबंधी आदेशों में स्पष्टता, पूर्व आदेश यथावत प्रभावी

झारखंड

गढ़वा जिले मे कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति संबंधी आदेशों में स्पष्टता, पूर्व आदेश यथावत प्रभावी

सोनचिपी में अजिमुश्शान जलसा-ए-इस्लाहे मुआशरा का आयोजन, मस्जिद अक्सा की तामीर के लिए उमड़ा जनसैलाब  

झारखंड

सोनचिपी में अजिमुश्शान जलसा-ए-इस्लाहे मुआशरा का आयोजन, मस्जिद अक्सा की तामीर के लिए उमड़ा जनसैलाब  

मगध सीसीएल क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट का विधायक प्रकाश राम ने की सराहना

झारखंड

मगध सीसीएल क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट का विधायक प्रकाश राम ने की सराहना

सीएसआर के तहत नियमित हेल्ड कैंप लगाने की है जरूरत: प्रकाश राम (विधायक)