सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर नवाटोली पड़हा भवन में बैठक, 21 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा प्रकृति पर्व

By : News11 Bharat
सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर नवाटोली पड़हा भवन में बैठक, 21 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा प्रकृति पर्व

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.

भरनो/डेस्क:- प्रखंड मुख्यालय के नवाटोली स्थित पड़हा भवन में शनिवार को प्रकृति पर्व सरहुल की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पड़हा समिति अध्यक्ष लधुवा उरांव ने की.बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 21 मार्च 2026 को सरहुल पर्व पारंपरिक रीति-रिवाज एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा.पर्व को सफल बनाने के लिए सरहुल पूजा एवं शोभायात्रा के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.इस दौरान संचालन समिति के गठन का प्रस्ताव रखा गया,जिसे सर्वसम्मति से पारित करते हुए कमेटी का गठन किया गया.

गठित कमेटी में मुकेश उरांव को अध्यक्ष,सुकेश उरांव को उपाध्यक्ष,शनि उरांव को सचिव,आकाश उरांव को उपसचिव तथा जुगल उरांव को कोषाध्यक्ष बनाया गया.इसके अतिरिक्त अन्य सदस्यों को समिति में शामिल किया गया.बैठक में यह भी तय किया गया कि सरहुल शोभायात्रा बोड़ो सरना स्थल से प्रारंभ होकर नवाटोली पड़हा भवन तक निकाली जाएगी.शोभायात्रा के उपरांत पड़हा भवन परिसर में सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से खोड़हा दल,महतो,पहान, पुजार,पानी भरवा,दीवान, कोटवार,समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.आयोजकों ने बताया कि सरहुल प्रकृति पूजा का महापर्व है,जो आदिवासी समाज की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है.इस अवसर पर सभी धर्म और संप्रदाय के लोगों को आमंत्रित कर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा.बैठक में मुकेश उरांव,सुकेश उरांव,लधुवा उरांव, बुद्धदेव उरांव, सुखदेव उरांव,जुगल उरांव, शनि उरांव,सोमा उरांव,जतरु उरांव,बप्पी उरांव,सोमा उरांव,वीरेंद्र उरांव,रतिया उरांव,बंधु उरांव,संदीप उरांव,अनिल उरांव,पुनई उरांव,रंजीत उरांव,सोमेश्वर उरांव,चरवा उरांव,देवचरण उरांव, विंदेश्वर उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: अहिल्यापुर और ताराटांड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित