संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
मेदिनीनगर/डेस्क: स्थानीय अग्रसेन भवन में 'श्याम मित्र मंडली' द्वारा आयोजित भव्य भजन और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस भक्तिमय अवसर पर मेयर प्रत्याशी श्रीमती रिंकू सिंह मुख्य रूप से सम्मिलित हुईं. कार्यक्रम का शुभारंभ श्याम जी की जोत प्रज्वलित कर पूजा अर्चना और पुष्प अर्पित कर किया गया.
भक्ति में सराबोर हुआ वातावरण
पूरा परिसर "हारे का सहारा, श्याम हमारा" के जयकारों से गूंज उठा. रिंकू सिंह ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर श्याम जी की आराधना की. इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की और भव्य स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया.
श्रीमती रिंकू सिंह ने कहा: "श्याम जी की भक्ति से सराबोर इस पावन वातावरण में शामिल होकर मन अत्यंत अभिभूत है. मैंने श्याम जी से सभी मेदिनीनगर वासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की है. श्याम जी की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे."
कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जहाँ भक्ति संगीत और भजनों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. रिंकू सिंह की उपस्थिति ने स्थानीय लोगों और समर्थकों के बीच उत्साह भर दिया. मौके पर कई गणमान्य लोग सहित काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: गांडेय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, एक घायल