राजेश कुमार/न्यूज़11 भारत
बोकारो थर्मल/डेस्क: दामोदर वेली कारपोरेशन (डीवीसी) सीएसआर एवं बोकारो थर्मल अस्पताल की ओर से बोकारो थर्मल ऑफिसर्स क्लब में कार्यक्रम आयोजित कर TB से ग्रसित 50 मरीजों के बीच दवाइयां एवं पोषक कीट का वितरण किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत वरीय महाप्रबंधक एचआर ए कुजूर के द्वारा बोकारो जिला कॉर्डिनेटर हेमंत कुमार झा को पौधा देकर किया गया. तत्पश्चात उपस्थित TB के 50 मरीजों के बीच दवा एवं पोषक कीट का वितरण किया गया. वरीय महाप्रबंधक एचआर ए कुजूर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की TB मुक्त भारत की योजना के तहत डीवीसी एवं बोकारो थर्मल अस्पताल की ओर से लगातार छह महीनों तक TB मरीजों के बीच दवा एवं पोषक कीट का वितरण किया जाएगा. कहे कि डीवीसी सीएसआर के तहत लगातार इस तरह के सामाजिक कार्य करते चली आ रही है. इस अवसर पर वरीय प्रबंधक सीएसआर मनीष चौधरी,उप महाप्रबंधक स्वास्थ्य डॉ संजय कुमार ,डीपीपीएम नितिन कुमार सिंह, सीएसआर भैरव महतो, जीवधन महतो, रमेश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
दवा एवं पोषक कीट का वितरण
बोकारो थर्मल में डीवीसी सीएसआर की ओर से TB के 50 मरीजों के बीच किया गया दवा एवं पोषक कीट का वितरण
कहा- स्वास्थ्य की नियमित जांच व सावधानी ही बीमारी का इलाज है
By :
Ark Sahuliyar
•