मौसीबाड़ी लापता मामला: 10वें दिन भी अंश-अंशिका का सुराग नहीं, एचईसी बंद सफल, रांची बंद की चेतावनी

मौसीबाड़ी लापता मामला: 10वें दिन भी अंश-अंशिका का सुराग नहीं, एचईसी बंद सफल, रांची बंद की चेतावनी

मौसीबाड़ी लापता मामला 10वें दिन भी अंश-अंशिका का सुराग नहीं एचईसी बंद सफल रांची बंद की चेतावनी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रांची के मौसीबाड़ी से लापता मासूम अंश और अंशिका का 10वें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है. बच्चों की सकुशल वापसी की मांग को लेकर आज संपूर्ण एचईसी बंद पूरी तरह सफल रहा. संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बरामदगी नहीं हुई तो संपूर्ण रांची बंद का आह्वान किया जाएगा. पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अंश–अंशिका बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर आज एचईसी क्षेत्र पूरी तरह बंद रहा. शांति मार्च निकालकर धुर्वा बस स्टैंड, जेपी मार्केट, जगन्नाथपुर और सेक्टर-2 बाजार में जनसमर्थन जुटाया गया.

समिति के संयोजक कैलाश यादव ने आरोप लगाया कि उन्हें हटिया डीएसपी और धुर्वा थानेदार द्वारा करीब साढ़े 6 घंटे डिटेन किया गया, जिसकी उन्होंने कड़ी निंदा की. यादव ने कहा कि 2 जनवरी को शिकायत के बावजूद त्वरित कार्रवाई नहीं होने से हालात बिगड़े. बच्चों की सकुशल वापसी नहीं होने पर अब आंदोलन और तेज होगा.

समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप, संवेदना और प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की मांग की है, साथ ही परिजनों को आर्थिक सहायता देने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत, एसडीओ के नेतृत्व में जांच टीम गठित

संबंधित सामग्री

डॉ इरफान अंसारी ने इमरान प्रतापगढ़ी से की मुलाकात, कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा 

झारखंड

डॉ इरफान अंसारी ने इमरान प्रतापगढ़ी से की मुलाकात, कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा 

सहरसा: जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई

बिहार

सहरसा: जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई

भारत निर्वाचन आयोग कल मनाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 

देश-विदेश

भारत निर्वाचन आयोग कल मनाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 

डोरंडा थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस 

झारखंड

डोरंडा थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस 

बिहार शरीफ में बिना किसी शोर-शराबे के जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनायी गयी

बिहार

बिहार शरीफ में बिना किसी शोर-शराबे के जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनायी गयी