न्यूज11 भारत
बुढ़मू/डेस्क: प्रखंड क्षेत्र के छात्रों ने इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में धमाल मचा दिया. रांची न्यू मधुकम रोड नंबर 5 के सनी वर्मा ने पूरे झारखंड में प्रथम स्थान हासिल कर 99.60% अंकों के साथ सबको चौंका दिया. सोशल मीडिया पर बधाइयों का सैलाब उमड़ पड़ा, जहां लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं.
बुढ़मू के स्थानीय स्कूलों ने भी कमाल दिखाया. साइंस विजन पब्लिक स्कूल मारवा से सना रुखसार ने 96%, अजित कुमार महतो 88.6% और अकलेश कुमार 86.8% अंकों के साथ टॉप थ्री में जगह बनाई. आक्सफोर्ड स्कूल आरा से फरहाना खातून 93.6%, प्रणव कुमार 86.6% और आफरीन प्रवीण 86.2% अंकों से प्रथम तीन स्थान पर रहीं. राजेश्वर मध्य/उंच्च विद्यालय सिदरोल से नंदनी कुमारी 94.80%, कोमल कुमारी 93.40%, नेहां कुमारी 92% से स्कूल का नाम रौशन किया. आरटीसी स्कूल तुरमूली के रूपेश कुमार ने 93%, अमन प्रजापति 92.6% और आरती कुमारी 89.8% अंकों से कमाल किया.
डॉ. राम मनोहर लोहिया प्लस टू उच्च विद्यालय उमेडंड़ा से बिरेंद्र राम 93.4%, आशिया प्रवीण 83.8% और काजल किरण कुमारी 78.4% अंकों के साथ आगे रहीं. वहीं राजीव गांधी उच्च विद्यालय बुढ़मू से पूजा कुमारी 89.6%, आयुष कुमार साहु 83.2% और दिव्या कुमारी 81.6% अंकों से टॉपर्स बनीं.
यह भी पढ़ें: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्यों ने निर्माणाधीन ओल्ड इज़ स्वेटर होम व वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया