Jharkhand Weather: झारखंड में मार्च की गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें, गढ़वा-चतरा में भी लू का असर

Jharkhand Weather: झारखंड में मार्च की गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें, गढ़वा-चतरा में भी लू का असर

jharkhand weather झारखंड में मार्च की गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें गढ़वा-चतरा में भी लू का असर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में इस समय मौसम का खेल लगातार बदल रहा है, जिससे आम जनता की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मार्च में ही राज्य के कई हिस्सों में जून जैसी गर्मी का अनुभव हो रहा हैं. मौसम विभाग के अनुसार, डाल्टनगंज में तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो इस समय सामान्य से काफी अधिक हैं. ये अनुमान है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की और वृद्धि हो सकती है, जिससे पारा 40 डिग्री के स्तर को पार कर सकता हैं.

दक्षिणी और उत्तरी जिलों में लू का खतरा
राज्य के दक्षिणी और उत्तरी जिलों में सूरज की तीव्र तपिश और गर्म हवाओं का प्रभाव सबसे अधिक देखा जा रहा हैं. जमशेदपुर, सरायकेला, गढ़वा, पलामू और चतरा में लोगों को दिनभर धूप और गर्मी का सामना करना पड़ रहा हैं. मौसम विभाग ने पलामू, लातेहार, चतरा और गढ़वा के लिए हीटवेव (लू) का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया हैं. 

हालांकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम कुछ राहत देने वाला हैं. पलामू प्रमंडल के चार जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई हैं. पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में 8 मिमी तक बारिश दर्ज की गई हैं. मौसम विभाग के अनुसार, शाम और रात के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे रात के तापमान में कुछ कमी आएगी. रखंड का यह मौसम उन इलाकों में लू और गर्म हवाओं के साथ चुनौतीपूर्ण बन गया है, जबकि कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना लोगों को थोड़ी राहत दे रही हैं. आने वाले दिनों में राज्य में तापमान और मौसम की गति पर नजर बनाए रखना जरूरी हैं.

यह भी पढ़े: राजधानी रांची के इन इलाकों में कल बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, देखें पूरी डिटेल्स 
 
संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर