न्यूज11 भारत
बुढ़मू/डेस्क: बुढ़मू प्रखंड के बसरी गांव में मंदिर प्रांगण में मंडा पूजा को लेकर प्रधान शिबू पहान की अध्यक्षता में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी और मंडा पूजा की भव्य तैयारी पर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में सर्वसम्मति से एक कुशल कमेटी का गठन किया गया, जो पूजा अनुष्ठानों को सुचारू रूप से संचालित करेगी.
मंडा पूजा का शुभारंभ 2 अप्रैल को डागर से होगा, उसके बाद 7 अप्रैल को पाठ पूजा, 11 अप्रैल को फूलखूंदी, 12 अप्रैल को झूलन और 13 अप्रैल को पीठ विदाई के साथ समापन होगा. कमेटी में अध्यक्ष दीपक सिंह, सचिव सुनिल महतो, कोषाध्यक्ष कृष्णा साहू तथा उपाध्यक्ष सकूल महतो को मुख्य जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. मुख्य संरक्षक के रूप में कौशल किशोर साहू, भूवनेश्वर साहू, शिबू पहान, जनार्दन साहू, परीबा साहू, गौरी पहान व भोला लोहरा चुने गए. वहीं संरक्षक मंडल में जयराम महतो, बालेश्वर साहू, घनश्याम साहू, मनबहाल साहू, रविंद्र साहू, रामेश्वर महतो, संजय महतो, नागेश्वर साहू सहित अन्य सदस्य शामिल हैं.
यह पूजा स्थानीय संस्कृति की जीवंत परंपरा को दर्शाती है, जो ग्रामीणों में उत्साह भर रही है. सभी सदस्यों ने एकजुट होकर पूजा को यादगार बनाने का संकल्प लिया.
यह भी पढ़ें: चाय दुकानदार से रंगदारी व मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर पूर्व विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी