न्यूज11 भारत
बिष्णुगढ़/डेस्क: हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खरना पंचायत के बारा गांव में हाथी के हमले में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान भुवनेश्वर महतो (निवासी बारा गांव) के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर महतो उत्क्रमित हाई स्कूल बारा के समीप पेशाब करने गए थे. इसी दौरान अचानक हाथी ने उन पर हमला कर दिया और कुचलकर मार डाला. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. शव अभी भी घटनास्थल पर पड़ा है.