मकरा के सॉलिटेयर एकेडमी पर गरीब अभिभावकों से अवैध वसूली का आरोप! डीसी से कड़ी कार्रवाई की मांग

By : News11 Bharat
मकरा के सॉलिटेयर एकेडमी पर गरीब अभिभावकों से अवैध वसूली का आरोप! डीसी से कड़ी कार्रवाई की मांग

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा प्रखंड के मकरा गांव स्थित सॉलिटेयर एकेडमी स्कूल पर शिक्षा के नाम पर गरीब अभिभावकों से खुलेआम अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप लगा है. इस मामले को लेकर घाघरा निवासी शिवेश्वर सिंह ने गुमला के उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सॉलिटेयर एकेडमी स्कूल प्रबंधन के द्वारा पढ़ाई के नाम पर अभिभावकों से मनमाने तरीके से पैसे वसूले जा रहे हैं. खासकर गरीब और मजदूर परिवारों के अभिभावकों को तरह–तरह के शुल्क के नाम पर आर्थिक रूप से निचोड़ा जा रहा है. इससे कई अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है.

शिकायत में यह भी कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन हर साल जबरन किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री बदल देता है, जिससे अभिभावकों को मजबूरन नई किताबें खरीदनी पड़ती हैं. इसके अलावा वार्षिक शुल्क के नाम पर भी मोटी रकम वसूली जा रही है. अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की मनमानी और आर्थिक शोषण से गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई पर संकट खड़ा हो गया है. शिकायतकर्ता ने उपायुक्त से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर रोक लगाई जाए और गरीब अभिभावकों से अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो इस मामले को लेकर व्यापक विरोध और आंदोलन भी किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में युवा मोर्चा की प्रखंड व नगर कमिटियों की घोषणा, नवगठित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित