फायरिंग अभ्यास

रांची पुलिस का बड़ा ट्रेनिंग ड्रिल, टाइगर मोबाइल के जवानों ने किया फायरिंग अभ्यास

पुलिस पदाधिकारी को छोटे हथियारों से फायरिंग अभ्यास कराया गया

By : Ark Sahuliyar
रांची पुलिस का बड़ा ट्रेनिंग ड्रिल, टाइगर मोबाइल के जवानों ने किया फायरिंग अभ्यास

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची एसएसपी द्वारा टाइगर मोबाइल की कार्यक्षमता एवं पुलिसकर्मियों की दक्षता को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दिए गए निर्देशों के अनुपालन में रांची पुलिस द्वारा लगातार आवश्यक प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया जा रहा है. इसी क्रम में आज जैप-1 ग्राउंड, बरियातू, रांची में टाइगर मोबाइल में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के साथ-साथ रांची जिला के विभिन्न थाना के थाना प्रभारियों एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारी का छोटे हथियारों से फायरिंग अभ्यास कराया गया.

फायरिंग अभ्यास के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं मानक प्रक्रिया का पालन करते हुए हथियारों के सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन, लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाने तथा आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने का अभ्यास कराया गया.

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की फायरिंग दक्षता, हथियार संचालन क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं ऑपरेशनल तत्परता को और बेहतर करना है, ताकि कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में पुलिस बल प्रभावी ढंग से कार्रवाई कर सके. रांची एसएसपी के निर्देशानुसार रांची पुलिस द्वारा पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के निरंतर प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण पर विशेष जोर दिया जा रहा है. इस प्रकार के नियमित अभ्यास से पुलिस बल की कार्यकुशलता में वृद्धि होने के साथ-साथ जन-सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के प्रति पुलिस की तत्परता और प्रभावशीलता को और मजबूत किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- टाइगर मोबाइल के जवान के साथ मारपीट को लेकर हिंदपीढ़ी थाना में FIR दर्ज

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.