'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पलामू पुलिस को बड़ी सफलता, ढाई किलो से अधिक अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

'ऑपरेशन प्रहार'

'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पलामू पुलिस को बड़ी सफलता, ढाई किलो से अधिक अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरप्रांतीय अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है.

ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस को बड़ी सफलता ढाई किलो से अधिक अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

न्यूज11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरप्रांतीय अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर शहर थाना पुलिस ने रेलवे कॉलोनी डाल्टनगंज में छापेमारी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया.

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जिले में नशे के खिलाफ 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी है और अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप यह बड़ी सफलता हाथ लगी है.

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तस्करों की पहचान पलामू जिले के मनातु थाना क्षेत्र स्थित नागद गांव निवासी 26 वर्षीय सुरेन्द्र कुमार सिंह, 28 वर्षीय मनोज कुमार सिंह और 23 वर्षीय जितेन्द्र कुमार यादव के रूप में हुई है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से कुल 2.690 किलोग्राम (ढाई किलो से अधिक) अवैध अफीम बरामद की है. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी पिछले दो वर्षों से अफीम के अवैध कारोबार में सक्रिय थे और इनमें से जितेन्द्र कुमार यादव मुख्य रूप से लाइजनिंग का काम संभालता था.

इस सफल कार्रवाई के बाद शहर थाना में NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. इस छापेमारी दल में परिवीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय गोप, शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, पुलिस अवर निरीक्षक रामाधीन प्रसाद, घनश्याम मिश्रा और थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
 

संबंधित सामग्री

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से आई पावन मिट्टी का रांची में भव्य स्वागत

झारखंड

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से आई पावन मिट्टी का रांची में भव्य स्वागत

हजारों श्रद्धालुओं ने कलश वंदन यात्रा में की सहभागिता

स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई के उपयोग पर अहम बैठक, सेवाओं को आधुनिक बनाने पर चर्चा

झारखंड

स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई के उपयोग पर अहम बैठक, सेवाओं को आधुनिक बनाने पर चर्चा

यह बैठक नामकुम स्थित एनएचएम मुख्यालय के आरसीएच सभागार में सम्पन्न हुई

कागजों में मौत, हकीकत में जिंदा... 18 माह से पेंशन को तरस रही महिला 

झारखंड

कागजों में मौत, हकीकत में जिंदा... 18 माह से पेंशन को तरस रही महिला 

 18 माह पहले सरकारी रिकॉर्ड में 'मृत' घोषित हुई महिला, जनसुनवाई में सुनाई आपबीती 

बगोदर में मवेशी तस्करी पर पुलिस कार्रवाई: 16 पशुओं से लदा डीसीएम जब्त, चालक गिरफ्तार; अन्य मामलों में 7 आरोपी भी धराए

झारखंड

बगोदर में मवेशी तस्करी पर पुलिस कार्रवाई: 16 पशुओं से लदा डीसीएम जब्त, चालक गिरफ्तार; अन्य मामलों में 7 आरोपी भी धराए

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ बगोदर-सरिया के नेतृत्व एवं बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार की अगुवाई में शुक्रवार तड़के मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई.

बिजली की चपेट में आने से सिदरोल निवासी महादेव कुजूर की मौत

झारखंड

बिजली की चपेट में आने से सिदरोल निवासी महादेव कुजूर की मौत

बुढ़मू थाना क्षेत्र के सिदरोल निवासी महादेव कुजूर (45) की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह में महादेव अपने घर में बिजली की संपर्क में आ गए.