संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नेशनल हाईवे और प्रमुख मार्गों पर स्थित होटल और ढाबों के खिलाफ विशेष औचक छापामारी अभियान चलाया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध शराब के भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाना है.
छापामारी के दौरान छत्तरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के 11 होटल और ढाबों की सघन जांच की गई. इस कार्रवाई में विभिन्न स्थानों से कुल 30 शराब की बोतलें जब्त की गईं. बरामदगी के संबंध में कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को पत्राचार किया गया है.
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि होटल या ढाबों में अवैध शराब की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें: जेपीएससी और सीजीएल पेपर लीक की सीबीआई जांच और छात्रों पर झूठे मुकदमों के विरोध में कल पलामू भाजपा करेगी घेराव