चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; बाबा घाट के खंडहर से 12.12 ग्राम ब्राउन शुगर के...

चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; बाबा घाट के खंडहर से 12.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई बाबा घाट के खंडहर से 1212 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

न्यूज11 भारत
चतरा/डेस्क:
चतरा पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने सदर थाना क्षेत्र के बाबा घाट मैदान स्थित एक अर्धनिर्मित खंडहर में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए चार शातिर अपराधियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन और सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कल शाम यह बड़ी कार्रवाई की. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल 12.12 ग्राम ब्राउन शुगर और दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. 

पकड़े गए तस्करों में देवरिया निवासी अजीत पांडेय और लौकेश कुमार, बिंड मुहल्ला निवासी मो० इरफान तथा चुड़ीहार मुहल्ला निवासी मो० एजाज शामिल हैं. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से मुख्य सरगना अजीत पांडेय का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट और चोरी के कुल सात मामले पहले से दर्ज हैं. इसके अलावा लौकेश कुमार और मो० इरफान भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं. पुलिस ने चारों के खिलाफ सदर थाना कांड संख्या 236/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम में चार रेलवे ओवरब्रिज परियोजनाओं पर भूमि अधिग्रहण में तेजी, डीसी ने दिए सख्त निर्देश

संबंधित सामग्री

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

झारखंड

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

झारखंड

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

देश-विदेश

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

झारखंड

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल

झारखंड

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल