सुमित अग्रवाल हत्याकांड में SIT की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार; हत्या मे...

सुमित अग्रवाल हत्याकांड

सुमित अग्रवाल हत्याकांड में SIT की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त चाकू व बाइक बरामद

सुमित अग्रवाल हत्याकांड में गठित विशेष जांच दल (SIT) को एक और बड़ी सफलता मिली है.

सुमित अग्रवाल हत्याकांड में sit की बड़ी कार्रवाई दो और आरोपी गिरफ्तार हत्या में प्रयुक्त चाकू व बाइक बरामद

राहुल सिंह/न्यूज11 भारत
रामगढ़/डेस्क:
सुमित अग्रवाल हत्याकांड में गठित विशेष जांच दल (SIT) को एक और बड़ी सफलता मिली है. मुख्यालय डीएसपी अकरम राजा ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो चाकू तथा घटना में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है.

डीएसपी अकरम राजा ने बताया कि रामगढ़ थाना कांड संख्या 205/2026 के तहत दर्ज इस हत्याकांड की जांच मानवीय सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है. इससे पूर्व मामले में सरज कुमार दास उर्फ छोटू उर्फ सरकार दास को गिरफ्तार कर 1 अगस्त 2026 को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.

जांच के क्रम में पुलिस ने सुमित कुमार सोनी (23 वर्ष), पिता दशरथ प्रसाद सोनी तथा अभिषेक कुमार साव (25 वर्ष), पिता अरुण साव, दोनों निवासी न्यू कॉलोनी बगीचा, रामगढ़ को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो चाकू एवं बुलेट मोटरसाइकिल (JH-24P-4489) बरामद की गई है. मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. डीएसपी अकरम राजा ने कहा कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा.

संबंधित सामग्री

दिशोम गुरू शिबु सोरेन की पहली पुण्यतिथि को लेकर तैयारियां तेज, प्रतिमा को दिया जा रहा अंतिम रूप

झारखंड

दिशोम गुरू शिबु सोरेन की पहली पुण्यतिथि को लेकर तैयारियां तेज, प्रतिमा को दिया जा रहा अंतिम रूप

झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अगुआ एवं पद्मभूषण से सम्मानित दिशोम गुरू शिबु सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर 4 अगस्त को आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि सभा एवं प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम

आज तीन विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश को हम स्वीकार करते हैं: नितिन नबीन 

देश-विदेश

आज तीन विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश को हम स्वीकार करते हैं: नितिन नबीन 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज तीन विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश को हम स्वीकार करते हैं.

खाने में मनपसंद सब्जी नहीं मिलने पर पत्नी से नाराज पति ने खाई कीटनाशक, हुई मौत

झारखंड

खाने में मनपसंद सब्जी नहीं मिलने पर पत्नी से नाराज पति ने खाई कीटनाशक, हुई मौत

सिमडेगा के जलडेगा थाना क्षेत्र के लम्बोई गांव में खाने में मनपसंद सब्जी नहीं मिलने पर पत्नी से नाराज होकर पति ने जहरीली कीटनाशक खाकर अपनी इहलीला खत्म कर ली.

5 स्वर्ण सहित 28 पदक जीत लोहरदगा बना राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता का उपविजेता

झारखंड

5 स्वर्ण सहित 28 पदक जीत लोहरदगा बना राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता का उपविजेता

पलामू के डाल्टेनगंज स्थित जिला विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय झारखंड राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में लोहरदगा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण सहित कुल 28 पदक जीतकर जिले को उपविजेता

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की बेहतर इलाज के लिए राउरकेला अस्पताल जाने के दौरान हुई मौत

झारखंड

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की बेहतर इलाज के लिए राउरकेला अस्पताल जाने के दौरान हुई मौत

ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कसडेगा में हुई थी सड़क दुर्घटना