छतरपुर विधानसभा मे विकास की बड़ी सौगात, सांसद और वित्त मंत्री ने किया 22 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास

Major development boost for Chhatarpur Assembly co

छतरपुर विधानसभा मे विकास की बड़ी सौगात, सांसद और वित्त मंत्री ने किया 22 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास

पलामू के ग्रामीण इलाकों में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए रविवार को एक बड़ा कदम उठाया गया. पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम और झारखंड के वित्त मंत्री सह छत्तरपुर के विधायक राधाकृष्ण किशोर ने संयुक्त रूप स

छतरपुर विधानसभा मे विकास की बड़ी सौगात सांसद और वित्त मंत्री ने किया 22 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू के ग्रामीण इलाकों में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए रविवार को एक बड़ा कदम उठाया गया. पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम और झारखंड के वित्त मंत्री सह छत्तरपुर के विधायक राधाकृष्ण किशोर ने संयुक्त रूप से छत्तरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत कुल 22 करोड़ 20 लाख 70 हजार रुपए की लागत से बनने वाली चार महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास किया.

​इसके तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएम जनमन) से तीन सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है. इनमें ग्राम अरर में दुपटिया से ठेखी वाया आरा रोड तक साढ़े छह किलोमीटर, मदनपुर रोड से पिंडराही होते हुए अहरी पंडरिया टोला तक सवा छह किलोमीटर और एनएच 98 करोली रोड से करोली पंडरिया टोला तक करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क शामिल है. इसके अलावा नौडीहा बाजार प्रखंड के सुदूर ग्रामीण इलाके डगरा से सरईडीह तक योजना एवं विकास विभाग की निधि से पौने दस करोड़ रुपए की लागत से 10 किलोमीटर लंबी एक और खास सड़क बनाई जाएगी.

​इस मौके पर सांसद बीडी राम ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि साल 2014 से अब तक उनके प्रयासों से क्षेत्र में 1081 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 1640 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सड़कें और पुल बनाए जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि पलामू और गढ़वा जिलों के आदिवासी बहुल इलाकों में बेहतर रास्ते देने के लिए दर्जनों नए पुल और सड़कों की मंजूरी मिल चुकी है, जिन पर जल्द काम शुरू होगा. साथ ही अगले चरण में दोनों जिलों की कुल 146 और नई सड़कों को जोड़ने की तैयारी है.

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि सड़कें ही किसी भी क्षेत्र के विकास का असली आईना होती हैं. हमारा मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है. अच्छी सड़कें होने से न सिर्फ व्यापार बढ़ता है, बल्कि बीमारी या आपातकाल के समय एम्बुलेंस और पुलिस भी समय पर गांव तक पहुंच सकती है. इस महत्वपूर्ण अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अशोक मिश्रा, वरिष्ठ नेता धर्मदेव सिंह यादव, ईश्वरी पाण्डेय, अलख दुबे, कौशल झा, कुंदन प्रसाद और अंकित सिंह सहित हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सागवान की टहनी काटने को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी झड़प, टांगी के वार से एक गंभीर

संबंधित सामग्री

90 लाख की दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास, छेचा व अहीरपुरवा के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

झारखंड

90 लाख की दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास, छेचा व अहीरपुरवा के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

बरवाडीह प्रखंड के छेचा एवं अहीरपुरवा गांव में करीब 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण पीसीसी सड़क निर्माण योजनाओं का रविवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया.

गरीब परिवार के लिए बनीं सहारा, समाज सेविका किन्नर आइशा सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ

झारखंड

गरीब परिवार के लिए बनीं सहारा, समाज सेविका किन्नर आइशा सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ

राजा हरिश्चंद्र घाट स्थित शिव मंदिर के पुजारी राजेश उर्फ झगड़ु बाबा के आकस्मिक निधन के बाद उनके गरीब एवं असहाय परिवार की मदद के लिए समाजसेविका आइशा सिंह आगे आईं.

सागवान की टहनी काटने को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी झड़प, टांगी के वार से एक गंभीर

झारखंड

सागवान की टहनी काटने को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी झड़प, टांगी के वार से एक गंभीर

बरवाडीह थाना क्षेत्र के लुहुर गैस गोदाम के समीप अपने खेत में लगे सागवान पेड़ की टहनी काटने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. चचेरे भाइयों के बीच हुई झड़प में दो लोग घायल हो गए.

कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

झारखंड

कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में मोहर्रम पर्व शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया.

आगामी मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

झारखंड

आगामी मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को तिरुलडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता चांडिल पुलिस निरीक्षक रवि कुमार