एनजीटी की रोक के बावजूद बालू तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, चार हाईवा जब्त, चालक फरार

बालू तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

एनजीटी की रोक के बावजूद बालू तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, चार हाईवा जब्त, चालक फरार

तमाड़ थाना क्षेत्र में एनजीटी द्वारा बालू उठाव पर प्रतिबंध के बावजूद कांची नदी से अवैध बालू खनन और तस्करी का खेल बेखौफ जारी था.

एनजीटी की रोक के बावजूद बालू तस्करी पर बड़ी कार्रवाई चार हाईवा जब्त चालक फरार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
तमाड़ थाना क्षेत्र में एनजीटी द्वारा बालू उठाव पर प्रतिबंध के बावजूद कांची नदी से अवैध बालू खनन और तस्करी का खेल बेखौफ जारी था. लेकिन शनिवार को बुंडू एसडीपीओ ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया. छापेमारी के दौरान अवैध बालू से लदे चार हाईवा जब्त कर लिए गए, जबकि पुलिस को देखते ही सभी चालक वाहन छोड़कर अंधेरे और ग्रामीण रास्तों का फायदा उठाते हुए फरार हो गए.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र की कांची नदी से अवैध रूप से बालू उठाकर हाईवा के माध्यम से सरायकेला और जमशेदपुर की मंडियों में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए भेजा जा रहा था. सूचना मिलते ही बुंडू एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम ने घेराबंदी की. कार्रवाई के दौरान चार हाईवा पुलिस के कब्जे में आ गए, लेकिन चालक मौके से भाग निकले.

जब्त सभी वाहनों को तमाड़ थाना लाया गया है. मामले की जानकारी खनन विभाग को दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन किसके हैं, बालू कहां से उठाया गया था और इसके पीछे सक्रिय तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं.

एसडीपीओ ओम प्रकाश ने कहा कि एनजीटी की रोक के बावजूद अवैध बालू कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि नदी घाटों, पुलों और वैकल्पिक ग्रामीण मार्गों पर लगातार निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि बालू माफियाओं के किसी भी प्रयास को विफल किया जा सके.

गौरतलब है कि एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद कांची, राडू और स्वर्णरेखा नदी से अवैध बालू उठाव की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं. माना जा रहा है कि यह इस सीजन में अवैध बालू तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी पुलिस कार्रवाई है, जिससे बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

संबंधित सामग्री

सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह

देश-विदेश

सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह

कल मंगलवार देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह सोनम वांगचुक से मुलाकात करने मेदांता अस्पताल पहुंचे.

आज JPSC कार्यालय घेराव: परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में सड़कों पर उतरेगा युवा 

झारखंड

आज JPSC कार्यालय घेराव: परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में सड़कों पर उतरेगा युवा 

JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में आज JPSC कार्यालय घेराव का ऐलान किया गया है.

आज रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, कई जगहों पर वज्रपात की भी आशंका

झारखंड

आज रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, कई जगहों पर वज्रपात की भी आशंका

मौसम विभाग के अनुसार राज्यभर में आज मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है.

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.