रामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, प्रिंस खान के दो अपराधी गिरफ्तार, चार पिस्तौल और 82 कारतूस बरामद

प्रिंस खान के दो अपराधी गिरफ्तार

रामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, प्रिंस खान के दो अपराधी गिरफ्तार, चार पिस्तौल और 82 कारतूस बरामद

रामगढ़ जिला के भुरकुंडा में मुठभेड़ के दौरान अपराधी शिवराज राम उर्फ शिवा डोम के घायल होने और गिरफ्तारी के बाद रामगढ़ पुलिस ने मामले में दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है.

रामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता प्रिंस खान के दो अपराधी गिरफ्तार चार पिस्तौल और 82 कारतूस बरामद

राहुल सिंह/न्यूज़11 भारत 
रामगढ़/डेस्क:
रामगढ़ जिला के भुरकुंडा में मुठभेड़ के दौरान अपराधी शिवराज राम उर्फ शिवा डोम के घायल होने और गिरफ्तारी के बाद रामगढ़ पुलिस ने मामले में दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है. संयुक्त कार्रवाई में कुजू से एक और आरोपी आरिज आलम को गिरफ्तार किया गया. दोनों कार्रवाइयों में अब तक कुल 4 देसी पिस्टल, 8 मैगजीन, 82 जिंदा कारतूस, एक पिस्टल होल्स्टर और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. उक्त जानकारी एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर दिया. जिला के एसपी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़, रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने भुरकुंडा निवासी शिवराज राम उर्फ शिवा डोम को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

पूछताछ में उसने प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के इशारे पर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए हथियार खरीदने की बात स्वीकार की. हथियार बरामदगी के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जिसके जवाब में आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. उसे इलाज के बाद रिम्स रांची रेफर किया गया. उसके पास से 2 देसी पिस्टल, 4 मैगजीन, 61 जिंदा कारतूस, एक पिस्टल होल्स्टर और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए. मुठभेड़ के बाद मिली सूचना पर कुजू ओपी पुलिस ने आरिज आलम के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से 2 देसी पिस्टल, 4 मैगजीन, 21 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. 

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि ये हथियार शिवराज राम उर्फ शिवा डोम ने उपलब्ध कराए थे. इनका इस्तेमाल किसी बड़ी आपराधिक वारदात में किया जाना था. पुलिस ने बताया कि शिवराज राम उर्फ शिवा डोम का आपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले श्रीवास्तव तथा राहुल दुबे गिरोह से जुड़ा रहा है. वर्तमान में वह प्रिंस खान गिरोह के लिए काम कर रहा था. वहीं गिरफ्तार आरिज आलम के खिलाफ भी पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं. दोनों मामलों में संबंधित थानों में आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

संबंधित सामग्री

झींकपानी में नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज, युवक पर आरोप

झारखंड

झींकपानी में नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज, युवक पर आरोप

झींकपानी थाना क्षेत्र के हाई स्कूल कॉलोनी जोड़ापोखर निवासी ज्योतिफल मुंडा ने आज जुलाई 2026 को अपनी 17 वर्षीय बेटी के अपहरण को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया है.

पंचायत भवन, कुकड़ू में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 44 अभ्यर्थी हुए सफल

झारखंड

पंचायत भवन, कुकड़ू में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 44 अभ्यर्थी हुए सफल

कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन, कुकड़ू में लर्नर लाइसेंस (Learner Licence) हेतु शिविर का आयोजन किया गया.

गढ़वा जिले के लगभग 2.23 लाख लाभुकों के खातों में तीन माह की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित

झारखंड

गढ़वा जिले के लगभग 2.23 लाख लाभुकों के खातों में तीन माह की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित

2,23,001 लाभुकों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अप्रैल, मई एवं जून माह की सम्मान राशि सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दी गई

पेंक पुलिस ने फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा तेनुघाट जेल

झारखंड

पेंक पुलिस ने फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा तेनुघाट जेल

पेंक नारायणपुर थाना की पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर शंकर तुरी नमक वारंटी को गिरफ्तार किया.

बकरी चोरी करते दो युवक रंगेहाथ पकड़ाए, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा, दोनों भेजे गए जेल 

झारखंड

बकरी चोरी करते दो युवक रंगेहाथ पकड़ाए, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा, दोनों भेजे गए जेल 

चान्हो थाना क्षेत्र के टांगर में सोमवार को बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया.